अजमेर/पुष्कर। पुष्कर में निजी तौर पर एक पाक्षिक अखबार चलाने वाले कथित पत्रकार का पाकिस्तान से संबंध होने का गंभीर मामला उजागर हुआ है। देश की सुरक्षा से जुड़े इस मामले को लेकर पुलिस, जांच एजेंसियां जांच करने में जुट गई है । अब तक मिली जानकारी के अनुसार पत्रकार ने पाकिस्तान के एक व्यक्ति के मोबाइल नंबर को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया था तथा वह स्थानीय धार्मिक और अन्य कई प्रकार के संदेश पाकिस्तान पहुंचा रहा था।
ग्रुप के एक सदस्य की ओर से स्क्रीनशॉट लेकर मामला उजागर कर दिया। इसी के साथ ही पुलिस एवं एजेंसियों के कान खड़े हो गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कथित पत्रकार का मोबाइल लेकर कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि पत्रकार ने पांच संदेश पाकिस्तान को भेजे हैं। अभी संदेश में क्या छिपा था, क्या कहीं गोपनीय सूचना ही तो नहीं थी, क्या पुष्कर की भौगोलिक धार्मिक स्थिति को लेकर कोई पाकिस्तान को विशेष संदेश तो नहीं दिया गया था आदि के बारे में सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच में गंभीरता से जुट गई है। पुष्कर थाना अधिकारी नरेश शर्मा ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी है, लेकिन वह पत्रिका टीवी के सामने बोलने को तैयार नहीं हुए।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार कथित पत्रकार पुष्कर में पाक्षिक अनरजिस्टर्ड समाचार पत्र चलाता है तथा स्वयं को प्रधान संपादक बताता है। इसके साथ ही उसने कई व्हाट्सएप पर ग्रुप बना रखे हैं जहां जिनमें वह रोजाना उसके आसपास की खबरें एवं कई जानकारियां प्रेषित करता रहता है। जानकारी मिली है कि इस पत्रकार ने पाकिस्तान के एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल कर लिया था उसे व्हाट्सएप ग्रुप का सदस्य बना लिया। उसके बाद लगातार पाकिस्तान के इस मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए संदेश भेज रहा था। इसी ग्रुप के एक सदस्य को जब यह पता चला कि यह नंबर पाकिस्तान का है तो उसने स्क्रीनशॉट लेकर सार्वजनिक कर दिया। सूचना मिलने के साथ ही पुष्कर पुलिस के कान खड़े हो गए और उन्होंने पत्रकार को बुलाया तथा मोबाइल जप्त करके जांच शुरू कर दी है।
अब तक की गई जांच में पता चला है कि पत्रकार ने पाकिस्तान के नंबर पर करीब 5 संदेश भेजें है। अभी संदेश में क्या छिपा था, क्या कहीं यह संदेश देश की सुरक्षा से जुड़े हुए तो नहीं थे, क्या कोई गोपनीय जानकारी दी गई थी, पुलिस एवं जांच सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच में जुटी है। इस मामले को लेकर देश की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लीकेज करने को लेकर जब पत्रिका टीवी ने पुष्कर थाना अधिकारी से बात करनी चाहिए तो उन्होंने इस पर कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। वही पता चला है कि थाना अधिकारी नरेश शर्मा ने भी इस मामले की पूरी जानकारी उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी है।





No comments:
Post a Comment