Breaking News
recent

प्रतिभावान विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित

प्रतापगढ़ नंदिनी शांतिलाल गुलाब बा दोसी शिक्षण उत्थान एवं सहयोग संस्थान की ओर से रविवार को भट्टारक यशकीर्ति विद्यालय में छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इसके मुख्य अतिथि जिला कलक्टर भंवरलाल मेहरा थे। अध्यक्षता पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश ओझा ने की। विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव, मोहम्मद आसिफ साहब प्रिंसिपल सैफिया उच्च माध्यमिक विद्यालय थे।
अतिथियों का स्वागत संस्था अध्यक्ष शांतिलाल ओसवाल, उपाध्यक्ष गजेंद्र चंडालिया, सचिव विमल बंसल, कोषाध्यक्ष सौरभ डावडा, सह सचिव प्रवीण बोरदिया, सदस्य शांतिलाल शर्मा, पुखराज मोदी, राजमल जैन मदन वैष्णव राकेश बोर्दिया अजीतकुमार सालगिया, मुकेश मोदी ने तिलक लगा माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह भेंट किए।
संस्था परिचय एवं स्वागत उद्बोधन संस्था अध्यक्ष शांतिलाल ओसवाल ने दिया।
मुख्य अतिथि जिला कलक्टर मेहरा ने सभी बालक एवं बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे का आह्वान किया। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव ने शिक्षा के बढ़ते रुझान को स्वागत योग्य बताया।
छात्रवृत्ति प्रदान करने वाले भामाशाह शांतिलाल ओसवाल, वीरेंद्र कनकमलजी डोटीया, निर्मला अनिल ओरडिया का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष ओमप्रकाश ओझा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं की भागीदारी ज्यादा है। संपतदेवी, शांतिलाल चंडालिया शिक्षा एवं सेवा समिति प्रतापगढ़ की ओर से प्रतापगढ़ उपखंड क्षेत्र में पढऩे वाले बालक बालिकाओं में से कक्षा 10, 12वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्रा राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान प्राप्त करते हैं, उन्हें संस्था की ओर से सम्मानित किया जाएगा।संचालन अंबालाल चंडालिया ने किया, आभार संस्था उपाध्यक्ष गजेंद्र चंडालिया ने व्यक्त किया। कक्षा 6 से बीए बीएससी तक अध्ययन करने वाले छात्र.छात्राओं को संस्था के तय मापदंड के अनुसार 250 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए गए।

 

 

न्यायालयों में वीसी सुविधा पर कार्यशाला
प्रतापगढ़ राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी के निर्देश पर न्यायालयों के प्रकरणों में विडियों कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा का उपयोग विषयक पर एक दिवसीय प्रशिक्षण जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजेन्द्रकुमार शर्मा के सानिध्य में रविवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में हुआ। कार्यशाला के प्रथम सत्र में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में न्यायिक अकादमी की ओर से प्रशिक्षित मास्टर टे्रनर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट किराया अधिकरण उदयपुर जितेन्द्र गोयल ने न्यायिक दृष्टिकोण से इस विषय पर जानकारी प्रदान की। कार्यशाला के द्वितीय सत्र में न्यायिक मजिस्टे्रट गोयल एवं एनआईसी डीआईओ प्रमोद शर्मा ने प्रेक्टिकल तरीके से प्रोजेक्टर पर प्रशिक्षण दिया। इसमें जिले के न्यायिक अधिकारियों, न्यायालयों में पदस्थापित न्यायिक कर्मचारियों एवं जिला कारागृह के स्टाफ ने भी इस एक दिवसीय कार्यशाला में भाग लेकर रूचि लेकर प्रशिक्षण लिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.