Breaking News
recent

चांदी के सिक्के देकर विद्यार्थियों का सम्मान

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पोस्टर का विमोचन
सादुलपुर.

औद्योगिक क्षेत्र में नवनिर्मित तोला महिला महाविद्यालय का उदï्घाटन सोमवार को हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के टॉपर एंव खिलाडियों को पुरस्कृत किया गया। साथ-साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पोस्टर का विमोचन किया गया। केवल पुत्री संतान वाली तीन माताओं का भी अभिनंदन कर सम्मानित किया गया। चिड़ावा निवासी विधाधर सोनी ने प्रतिभाओं का दस-दस ग्राम चांदी के सिक्के प्रदान किए।

कार्यक्रम में छात्राओ ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतिया दी। अतिथि इलादेवी तोला ने बालिका शिक्षा क्षेत्र में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से प्रेम करने वाले उनके पति जमनाधर तोला की स्मृति में बने महाविधालय का सपना भी पूरा हो गया। महाविद्यालय के मुख्य ट्रस्टी विरेन्द्र तोला ने महाविद्यालय में हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में अरूणाशु तोला, विशवांशु तोला, अभिषेक तोला, सिद्धार्थ तोला ने ट्रस्ट की कल्याणकारी गतिविधियों योजनाओ पर प्रकाश डाला। विजेता तोला, कविता कपूर, श्रेया, रचना, दीपिका, शीतल, उपासना ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संस्था चेयरमैन रामावतार बैरासरिया ने महाविधालय में संचालित गतिविधियों की जानकारी देकर अतिथियों का आभार व्यक्त किया। पी.डी. जांगिड, प्राचार्य डा. सुनिल शर्मा ने महाविधालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। संचालन अनुपम जांगिड ने किया।

 

परंपरागत गीतों की धुन पर डांडिया नृत्य में झूमीं छात्राएं

सुजानगढ़. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अध्ययनरत बालिका पूजा के जन्म दिन पर धूम धड़ाका ग्रुप की ओर से रविवार को डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। अविनाश मारोठिया के सौजन्य से हुए आयोजन में विद्यालय की छात्राओं व शहरवासियों ने उत्साह से भाग लिया। मुख्य अतिथि सीआई दरजाराम थे। संरक्षक बसंत बोरड़ ने बताया कि जन्म दिन केक काटकर मनाया गया। बाद में डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी। महेश तंवर, गौरव कठातला, डिम्पल सेठिया, नितिन बोरड़, रोनक बांठिया, धर्मेंद्र फूलफगर, खुशबू बोरड़ व डा. पूजा फूलफगर आदि ने सहयोगी भागीदारी निभाई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.