Breaking News
recent

सेटेलाइट अस्पताल, पेयजल और शिक्षा का विजन लेकर चल रहे आमेर के उम्मीदवार

जयपुर. विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान होने के साथ ही संभावित प्रत्याशियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। अपने क्षेत्र की जनता के बीच वादे और इरादे लेकर पहुंच रहे हैं। शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, पानी और बिजली से जुड़ी समस्याओं का निवारण कर विकास की राह प्रशस्त करने के वादे किए जा रहे हैं। जनता के बीच चर्चाओं के साथ अपने विजन को भी पेश कर रहे हैं। पत्रिका ने आमेर क्षेत्र के दावेदारों से बातचीत की। भाजपा, कांग्रेस और चेंजमेकर्स के माध्यम से प्रयास कर रहे दावेदार क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने, महाविद्यालय खुलवाने और अस्पताल बनवाने के वादे ले रखे हैं। जानते हैं कौन है संभावित दावेदार और क्या है इनका विजन।

1. भाजपा - ईश्वरलाल सैनी

विजन- बीसलपुर का पानी, सेटेलाइट अस्पताल, सड़कों की मरम्मत, पट्टा वितरण

आमेर विधानसभा क्षेत्र का विकास रुका हुआ है। पेयजल की समस्या सबसे विकट है। पुरानी पेयजल लाइन काफी नीचे है, जिस कारण पर्याप्त जलापूर्ति घरों तक नहीं हो पा रही है। बीसलपुर का पानी हर घर तक पहुंचाया जाएगा। वहीं वन विभाग की जमीन पर घर बनाकर रह रहे लोगों के विवाद का निपटारा करवाके पट्टे आवंटित करवाए जाएंगे। ट्यूरिस्ट हब होने के चलते कई खामियां है, जिन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। मुख्य रूप से पर्यटन स्थलों के इर्द-गिर्द लगने वाले यातायात जाम से निजात के प्रयास करेंगे। वहीं सड़कों को भी दुरुस्त करवाया जाएगा।

ish

2. कांग्रेस - दिनेश गुप्ता

विजन- सेटेलाइट अस्पताल, महिला महाविद्यालय, बीसलपुर का पानी


पिछले कई सालों से क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया है। क्षेत्र में एक भी बड़ा सरकारी अस्पताल नहीं है, ऐसे में सेटेलाइट अस्पताल खुलवाना प्राथमिकता रहेगी। वहीं क्षेत्र में एक महिला महाविद्यालय की आवश्यकता है, जिसे भी पूरा करूंगा। पानी की समस्या इतनी विकट है कि चार दशक पुरानी पेयजल लाइनों से घरों में पानी पर्याप्त नहीं पहुंच पाता है। बीसलपुर के पानी की सप्लाई के लिए उद्घाटन तो हो गया, लेकिन पानी घरों तक नहीं पहुंचा। पानी की सप्लाई दुरुस्त की जाएगी। क्षेत्र के लिए जरूरी हर विकास कार्य को प्राथमिकता के साथ करूंगा।

dinesh

3. चेंजमेकर

संभावित दावेदार- सुमित शर्मा

विजन- महाविद्यालय, अस्पताल, ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति, पेयजल

क्षेत्र में सड़कें बदहाल है, हर गली को दुरुस्त किया जाएगा। सरकारी महाविद्यालय का निर्माण करवाया जाएगा, ताकि बच्चों को नजदीक ही शिक्षा मिल सकें। सरकारी स्कूलों में जरूरत के अनुरूप शिक्षकों की संख्या बढ़वाऊंगा। हर पंचायत स्तर पर लाइब्रेरी बनवाऊंगा ताकि युवाओं को लाभ मिल सकेें। क्षेत्र में चार जगह चिह्नित कर रखी है, जहां पर चिकित्सा केन्द्र खुलवाकर राहत दूंगा। दिल्ली रोड, आमेर व जयपुर रोड के बीच हैरिटेज महत्व को देखते हुए सुविधानुसार सुधार किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे लगवाकर के सुरक्षा पर ध्यान दिया जाएगा।

sumit

4. चेंजमेकर

संभावित दावेदार- पंकज शर्मा

विजन- अस्पताल, सुरक्षा, शिक्षा और ग्रामीण विकास पर रहेगा फोकस, रोजगार के नए अवसर

आमेर विधानसभा क्षेत्र में कॉलेज बनवाना प्राथमिकता होगी। हर गांव ढाणी में संचार के माध्यम से स्कूलों में बच्चो का संवाद करना जिससे आने वाले वक्त में उन्हें एक राह मिले सके। एक राज्यस्तरीय खेल मैदान बनवाऊंगा। ग्रामीण क्षेत्र अधिक होने से यहां के किसानों के लिए कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग एंड बहुराष्ट्रीय कम्पनीज से अनुबंध के लिए कंसल्टेंसी की व्यवस्था करूंगा। आमेर के ऐतिहासिक भवनों के साथ इस क्षेत्र के पर्यटन के साथ साथ रोजगार के लिए नए अवसर खोजेंगे। पीपीपी मोड और भामाशाओं को साथ लेकर हॉस्पिटल्स और स्कूल का कायाकल्प करूंगा। वहीं 2 अत्याधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण जिसमें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

pankaj

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.