Breaking News
recent

चनाना चौकी के सामने प्रदर्शन, सीआई से मिले ग्रामीण


चनाना चौकी के सामने प्रदर्शन, सीआई से मिले ग्रामीण
सुलताना (चिड़ावा). गुजरात के ट्रांसपोर्ट व्यापारी के टैंकर से लाखों का तेल चुराकर आग के हवाले करने के मामले में अहम खुलासा हुआ है। व्यापारी व बिचौलियों की आपसी विवाद में चनाना क्षेत्र के 8 -10 ड्राईवरों को लाखों का नुकसान हो रहा है। व्यापारी अंकुर बंसल की कंपनी में टैंकर चलाने वाले बहुत से ड्राईवरों को महिनों का वेतन नहीं मिला। ऐसे में ड्राईवरों के सामने संकट है कि वेतन कौन देगा। उधर, ड्राईवरों ने वेतन नहीं मिलने पर ही टैंकरों को खड़ा किया था। जिसकी सूचना ड्राइवरों ने वकील के मार्फत व्यापारी बंसल को दे दी थी। मगर कंपनी ने ड्राईवरों को बकाया वेतन नहीं दिया। अलबता, व्यापारी बंसल की शिकायत पर पुलिस ने ड्राईवरों द्वारा खड़े किए टैंकरों को जब्त कर लिया। ऐसे में टैंकर चालक व परिजन गुस्सा है। गुरुवार को टैंकरों के चालकों व उनके परिवारजनों ने चनाना चौकी के सामने प्रदर्शन किया। सीआई से मिलकर बकाया वेतन दिलवाने तथा मामले में ड्राईवरों को बेवजह नहीं फंसाने का आग्रह किया। सीआई संदीप शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को न्याय दिलवाने का विश्वास दिया। गौरतलब है कि दो अक्टूबर को गांधीधाम, जिला कच्छ (गुजरात) के व्यापारी अंकुर बंसल ने थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें ठाकरों की ढाणी, तन भुकाना निवासी विजय व नरपतसिंह पर टैंकर से 20 लाख का तेल चुराकर आग लगाने के आरोप लगाए गए।
चनाना क्षेत्र के आठ-दस ड्राईवरों ने लाखों रुपए बतौर तनख्वाह के बकाया होने की बात कही है। ड्राईवर महेश योगी लोयल के मुताबिक, कंपनी मालिक ने आठ से ज्यादा ड्राईवरों का महिनों से हिसाब नहीं किया। वेतन भी नहीं दिया। उन्होंने बताया कि ड्राईवरों का कंपनी में करीब पांच लाख रुपए बकाया है। कंपनी मालिक से बार-बार आग्रह करने परभी भुगतान नहीं किया गया। ऐसे में वे टैंकर लेकर गांव आ गए। जहां से पुलिस ने बगैर सूचना के टैंकर जब्त कर लिए।
भेजा था नोटिस
टैंकर ड्राईवरों ने बताया कि उन्होंने 25 सितंबर को कंपनी मालिक के पास वकील के मार्फत नोटिस भी भेजा था। जिसमें बताया कि था कि बार-बार आग्रह करने परभी बकाया वेतन नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में टैंकर खड़े किए जा रहे हैं। ड्राईवरों ने बताया कि उनका बिचौलियों से कोई मतलब नहीं है, उन्हें बकाया वेतन चाहिए।
लाखों बकाया-
टैंकर चालकों के वेतन के करीब पांच लाख रुपए बकाया होने की बात सामने आ रही है। ड्राईवर महेश योगी ने बताया कि चालक रवि, इरफान लोयल, कमलसिंह बड़सरा की ढाणी, अनिल नेहरा की ढाणी, इरफान निजामपुरा, तेजसिंह व सीताराम ठाकरों की ढाणी के लाखों बकाया है।
डेढ़ घंटे प्रदर्शन-
टैंकर ड्राईवरों का लाखों का बकाया वेतन दिलवाने व बिना सूचना के टैंकर जब्त करने को लेकर ग्रामीणों ने चनाना चौकी के सामने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे तक नारेबाजी कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने चेताया कि जल्द ही मामले का निबटारा नहीं हुआ तो चौकी के सामने अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस मौके पर अभयसिंह मूंड, शीशराम धींवा, जलेसिंह, कमल नेहरा, दिनेशकुमार, विजेंद्र महला, लाला खान निजामपुरा के अलावा चनाना, भुकाना, नेहरों की ढाणी, ठाकरों की ढाणी, निजामपुरा सहित अन्य गांवों के लोग एकत्र थे। ग्रामीणों का ्रप्रतिनिधि मंडल थानाधिकारी संदीप शर्मा से मिला। शिक्षक नेता राजकुमार मूंड के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्य सुरेश बड़सरा, रणवीर डूडी भुकाना, चरणसिंह धींवा ने थानाधिकारी से मिलकर जांच की मांग की।

Demonstration in front of chanana police station, CI meets rural

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.