Breaking News
recent

चारभुजा के युवक की दो चचेरे भाईयों ने मुंबई में गला घोंट की हत्या

चारभुजा. ग्राम पंचायत चारभुजा के राजस्व गांव भोपजी की भागल के रहने वाले एक युवक की गत 15 अक्टूबर को उसी के दो चचेरे भाइयों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों आरोपी भी भोपजी की भागल के ही रहने वाले हैं। मृत युवक का शव मंगलवार को भोपजी की भागल पहुंचा तो सनसनी फैल गई और गांव शोक में डूब गया।

भोपाजी की भागल निववासी मृतक नारायणलाल (29) पुत्र चम्पालाल गुर्जर तथा दोनों आरोपी मदनलाल व श्रवण कुमार पुत्र हरलाल गुर्जर निवासी भोपजी की भागल का मुम्बई के वसई पश्चिम में हलवा बनाने का कारखाना है। बताया कि पिछले कई दिनों से इन तीनों के किसी अवैध कारोबार में लिप्त होने की सूचना भी थी। बताया कि उस कारोबार के चलते ही रुपयों के बंटवारे को लेकर कई दिनों से इनमें विवाद चल रहा था। रुपए के विवाद के मामले ने तूल पकड़ा तो मृतक के दोनों चचेरे भाइयों ने उसे ठिकाने लगाने की साजिश रच डाली। साजिश के तहत उन्होंने गत 15 अक्टूबर को तडक़े लगभग 3 बजे नारायण की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को बोर में लेकर कार की डिक्की डाल मुंबई के पास सुनसान इगतपुरी के जंगल में जलाने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान मनोहरवाड़ा टोल नाके पर वाड़ा पालघर पुलिस द्वारा तस्करी के मामलों को लेकर की जा रही जांच के दौरान उनकी गाड़ी को भी रुकवाया। वाहन की जांच करने पर उसकी डिक्की से शव बरामद हुआ। बताया कि शव को बोरी में तीन टुकड़े करके भरा गया था। इसके साथ ही वाहन से शव जलाने के लिए एक केन में रखा गया 5 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपितों से पूछताछ की तो उन्होंने नारायणक की हत्या का आरोप कबूल लिया, जिस पर पुलिस ने दोनों को गिरफर कर लिया। मामले की जांच मुंबई की माणिकपुर पुलिस कर रही है।

पोक्सो एक्ट के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
देवगढ़. थाना क्षेत्र में तेरह वर्ष की नाबालिग के साथ ज्यादती के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पीडि़ता की मां ने दर्ज कराए मामले में बताया कि मंडावर निवासी कैलाशसिंह पुत्र रूपसिंह रावत ने उसकी पुत्री के साथ बकरियां चराते समय अकेली देखकर ज्यादती की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के बााद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.