सवाईमाधोपुर. दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी आलनपुर में ससंघ चातुर्मास कर रहे सुकुमालनंदी दशहरे के अवसर पर शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे चमत्कारजी के पीछे स्थित बागड़ी चौक आलनपुर में विशाल धर्मसभा को सम्बोधित करेंगे। चातुर्मास समिति के अध्यक्ष डॉ. शिखरचन्द जैन, समाज एवं चातुर्मास समिति के स्वागताध्यक्ष पदमकुमार छाबड़ा, पोरवाल समाज के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री रतनलाल जैन, पार्षद गिर्राज बागडी, जनप्रतिनिधि रामकिशोर अग्रवाल ने आमजन धर्मप्रेमी बन्धुओं से प्रवचन सभा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आव्हान किया है।
वर्षायोग समिति के प्रचार-प्रसार मंत्री प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि चमत्कारजी के वर्षायोग पांडाल में बुधवार को कौन बनेगा स्मार्ट बॉय प्रतियोगिता हुई। विजेता प्रतिभागियों को पांडिचेरी के ऋषि रावका द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व मुनि संघ के सानिध्य में चमत्कारजी मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और धर्म सम्बन्धी जिज्ञासाओं का समाधान सुकुमालनंदी द्वारा किया गया। इस दौरान समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment