Breaking News
recent

धौलपुर: खेत में घुसी भैंस तो दो पक्षों में चली गोलियां, कई घायल, दो की हालत गंभीर

धौलपुर। धौलपुर में हाल ही में हुए ‘मियां का पुरा नरसंहार‘ जिसमें फायरिंग के दौरान पांच लोगों की जान चली गई थी मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि एक बार फिर से धौलपुर गोलियों की आवाज से थर्रा गया। इस बार धौलपुर के एक क्षेत्र में खेत में होकर एक भैंस क्या गुजरी, गोलियां चल गई और बारह लोग अस्पताल पहुंच गए। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराने की कोशिश की गई। बाड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार देर शाम मत्सूरा ग्राम पंचायत के रायसिंह का पुरा गांव में खेतों में चल रही सरसों की बुवाई के दौरान भैंसों के घुसने की बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। खेतों पर हुआ झगड़ा दोनों पक्षों के घरों तक पहुंच गया। झगड़े के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पहुंचकर फायरिंग कर दी।

फिर हुई लाठी-भाटा जंग
इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-भाटा जंग हो गई जिसमें बारह लोग घायल हो गए, जिन्हें धौलपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झगड़ा भगवानसिंह व केदार लाल पक्ष के बीच हुआ। पुलिस ने बताया कि भगवान सिंह पक्ष की भैंस केदार लाल पक्ष के खेतों में चली गई थी उसके बाद देर रात तक बवाल हुआ। झगड़ा खेत पर होकर ही शांत हो गया था लेकिन बाद में केदार पक्ष के लोग भगवान सिंह पक्ष के घर जा पहुंचे और वहां जाकर गंभीर मारपीट कर डाली। मारपीट में बारह लोग घायल हुए हैं, इनमें से अधिकतर भगवानसिंह पक्ष के हैं।


वहीं इधर हो गया चार भैंसों का अपहरण
भरतपुर में चोरों ने भैसों की ही फिरौती मांग ली। चार भैसें अपहृत करने की एवज में एक लाख रुपए मांगे गए, पीडि़त पक्ष ने भी पचास हजार रुपए एडवांस दिए, लेकिन उसके बाद भी चोरों ने भैसें नहीं लौटाई। मामले का खुलासा पुलिस थाने पहुंचने के बाद हुआ। भरतपुर की पहाड़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरी गई भैसें हरियाणा के मेवात इलाके में हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.