झालावाड़. मेडिकल कॉलेज के कुछ छात्रों ने गुरुवार को रैगिंग की ऑनलाइन शिकायत करने के मामले में शुक्रवार को एंटी रैङ्क्षगग समिति की आपात बैठक बुलाई गई। शिकायत गुरुवार को की गई थी, ऐसे में 24 घंटे में समिति को जवाब देना होता है। शुक्रवार को समिति की बैठक चेयरमैन डीन डॉ.आरके आसेरी की मौजूदगी में हुई। बैठक में मौजूद सदस्य झालरापाटन तहसीलदार भारत सिंह राठौड़, डॉ.सुषमा पांडे, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. पी. झंवर, डॉ. ऋषि दिवान, डॉ. मनोज कुमार शर्मा, डॉ.संजय जैन, डॉ. एमएस राठौड़, पुलिस विभाग से एएसआई देवीलाल, डॉ. दीपक दुबे, डॉ.हमीद अहमद, स्टूडेंट एसोसिएशन की महासचिव उमंग, तेजांश शर्मा आदि सदस्यों ने पूरे घटनाक्रम को देखते हुए सर्व समिति से निर्णय लिया कि यह मामला रैङ्क्षगग का नहीं है। यह आपसी झगड़े का मामला है। इस मामले को कॉलेज की अनुशासन समिति को भिजवाया जाए। अब इस मामले में कॉलेज स्तर पर छात्रों को सजा का फैसला कॉलेज की अनुशासन समिति करेगी।
डीजे पर गाना बदलवाने को लेकर झगड़े थे छात्र
कॉलेज में 3 अक्टूबर को हुए खेल समापन के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो छात्रों में झगड़ा हो गया था। कार्यक्रम में 2015 बैच के छात्र प्रवीण आर्य ने गाना बदलवाना चाहा तो 2014 बैच के अतुल रॉयल, पारसराम चौधरी, 2015 बैच के अशोक पूनिया ने मारपीट की इससे उसकी आंख पर चोटें आई। इस दौरान वहां हो रही हाथापाई में मनीष शर्मा 2014 बैच, विकाश शर्मा 2016, राजा धाकड़ 2014, के साथ भी मारपीट की। इससे विकास शर्मा के चोटें आई। छात्रों ने जिन छात्रों की शिकायत की उनके खिलाफ पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। अब इस मामले में मारपीट करने वाले छात्रों पर कार्रवाई कॉलेज की अनुशासन समिति द्वारा की जाएगी। साथ ही कालेज की समिति यह भी देखेगी की कि किसकी अनुमति से कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिम्मेदारों के खिलाफ की कार्रवाई की जाएगी।
मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार
झालावाड़.कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि घाटोली थाना क्षेत्र के उग्रुपरा गांव निवासी कमलेश तंवर को 10 मादक पदार्थ व उसमें मिलाए जाने वाले 70 ग्राम पाउडर के साथ गिरफ्तार किया गया।
लक्ष्मीपुरा गांव में दी ग्रामीणों को जानकारी
झालावाड़.मुकुंदरा टाइगर रिजऱ्व के गागारोन रेंज के लक्ष्मीपुरा गांव में अवेएरनेस टीम द्वारा शुक्रवार को ग्रामीणो ंको कई जानकारियां दी। इस दौरान। अनिल रोजर्स,चमन सिंह चौहान,बनवारी यदुवंश, जगदीश वर्मा व उवर्शी शर्मा ने ग्रामीणों को जहरीले सांप व अन्य जीव जंतुओं की जानकारियां दी।





No comments:
Post a Comment