दस लाख की फिरोती मांगने वाले अपराधी गिरफ्तार
-प्रोपर्टी व्यवसायी को मारने की दी थी धमकी
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. एक प्रोपर्टी व्यवसायी को जान से मारने की धमकी देकर दस लाख रूपये की फिरोती मांगने वाले तीन बदमाशो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी कोतवाली हर्षराज सिंह खरेडा ने बताया कि 3 अक्टूबर को प्रोपर्टी व्यवसायी मुजीर्बुरहमान निवासी खानपुर ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उनको मोबाईल पर अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी देकर दस लाख रूपये की फिरौती मांगी है। राशि गागरोन रोड पर कचरा पात्र के पास पहुुचाने को कहा है, राशि नही देने पर घर आकर गोली मारने की धमकी दी है।
-पुलिस अधीक्षक ने लिया गम्भीरता से
इस प्रकरण को दर्ज करते ही पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने घटना को गंभीरता से लिया क्योकि पूर्व में भी इसी प्रोपर्टी व्यवसायी से एक हार्डकोर अपराधी ने फिरौती के रूप में बडी राशि ली थी। पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी व पुलिस उप अधीक्षक जीवन सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली की अगुवाई में स्पेशल टीम गठित कर बदमाशो को पकडऩे के निर्देश दिये।
-स्पेशल टीम ने की मेहनत
पुलिस की स्पेशल टीम ने अज्ञात व्यक्ति के मोबाईल नम्बरो की कॉल डिटेल निकलवाई लेकिन बदमाशो ने फर्जी सिम के जरिए केवल एक ही कॉल कर फिरौती मांगी। इस वजह से पता नही चल सका। टीम द्वारा बदमाश की मोबाईल रिकार्डिग की आवाज कई व्यक्तियो को सुनवाकर पहचान की। इस पर बदमाश सहित योजना में शामिल तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
-यह आरोपी आए सामने
पुलिस ने इस मामले में हबीब नगर निवासी आबिद उर्फ कालू पुत्र बुन्दु खा , राडी के बालाजी रोड निवासी आजाद मंसूरी उर्फ पप्पी व तोहिद अली पुत्र मुबारिक उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया। तीनो मुलजिमो को न्यायालय में पेश कर मोबाईल बरामद करने व फर्जी सिम कहां से व किस प्रकार प्राप्त की आदि पूछताछ के लिए पुलिस रिमाण्ड लिया।
-यह रहे टीम में शामिल
पुलिस की स्पेशल टीम में पुलिस वृत निरीक्षक हर्षराज सिंह, एएसआई शहजाद मोहम्मद, कास्टेबल राजेश स्वामी, रामरतन, नाथूलाल व रमेश शामिल रहे।





No comments:
Post a Comment