Breaking News
recent

छोटे उस्तादों ने भी दिखाया दम..देखिये तस्वीरें

कोटा. 14 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए 63 वी जिला स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुक्रवार को जेकेपेवेलियन में शुरू हुई। शारीरिक शिक्षक मोहम्म्द शाहिद ने बताया की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रायपुरा के तत्तवावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि शिक्षा सहकारी के मंत्री जमुना लाल गुर्जर व जिला खेल पर्यवेक्षक अजीज पठान ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाडियों ने गर्म जोशी से भाग लिया और जीत के लिए अपनी क्षमता के अनुरूप पूरा दमखम दिखाया। जिला खेल प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि शनिवार से प्रतियोगिता श्रीनाथपुरम स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।
पहले दिन आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे।

गोला फेकछात्र वर्ग में प्रथम स्थान गुरु सेवक, द्वितीय रुचिर व तृतीय स्थान गौरव सोनी ने प्राप्त किया।छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान सीवी, द्वितीय रितिका शर्मा व तृतीय स्थान अर्चना मीणा ने प्राप्त किया।

 

तश्तरी फेंक

छात्र वर्ग में प्रथम स्थान गुरु सेवक, द्वितीय सुनील नागर व तृतीय उज्जवल हाड़ा ने प्राप्त किया।छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान रितिका शर्मा, द्वितीय नंदिनी व तृतीय स्थान पर सुमन कुमारी रही।

 

kota news

लंबी कूद

छात्र वर्ग में प्रथम स्थान उत्कर्ष दसवानी, द्वितीय राहुल व तृतीय रिजा थामस ने प्राप्त किया।छात्रा वर्ग में प्रथम भूमिका सिंह, द्वितीयअर्चना मीणा व तृतीय स्थान मेघा गुर्जर ने प्राप्त किया।

kota news

ऊंची कूद

छात्र वर्ग में प्रथम स्थान रोहित रेनवाल, द्वितीय राहुल व तृतीय स्थान विकास भील ने प्राप्त किया।छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान मेघा गुर्जर, द्वितीय अनीता गुर्जर व तृतीय स्थान प्रियंका सुमन ने प्राप्त किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.