सीकर. मिलिए सीकर की बहादुर बेटी से। नाम है पूजा। यह सीकर के रीको क्षेत्र की रहने वाली है। राजस्थान पत्रिका के बिटिया एट वर्क अभियान के तहत पूजा की यह तस्वीर आई तो पूरी पड़ताल करना लाजिमी था। पता चला कि पिता की तरह ही पूजा भी ट्रैक्टर चलाती है। बेटी को ट्रैक्टर चलाते देख लोग हैरान रह जाते हैं। पूजा अक्सर पिता की मदद के लिए ट्रैक्टर चलाती है।
पत्रिका की पहल बेहद सराहनीय
पापा को बचपन से संघर्ष करते हुए देखा। इसके बाद अब मैंने खुद स्टेयङ्क्षरंग संभाल ली है। पत्रिका की पहल बेहद सराहनीय है। मैं खुद भी ट्रैक्टर चला लेती हूं। पूजा
ऑफिस : खेत, रीको क्षेत्र
बिटिया का नाम : पूजा
पिता का नाम : हीराराम
बैकिंग की जानकारी ली
पापा के ऑफिस में बैकिंग क्षेत्र की जानकारी मिली। पापा ने काफी अनुभव शेयर किए। कंचन चारण
ऑफिस : भूमि विकास बैंक
बिटिया का नाम : कंचन
पिता का नाम : पीथा राम चारण
छात्रावास संचालन के टिप्स
पापा के साथ छात्रावास में काफी कुछ सीखने को मिला। दिन में छात्रावास संचालन के बारे में जाना। सुमन
ऑफिस : श्री गुरु जम्भेश्वर छात्रावास
बिटिया का नाम : सुमन
पिता का नाम : सुखराम विश्नोई
सीखे स्कूल प्रबंधन के गुर
पापा के साथ पूरा दिन स्कूल में गुजार कर अच्छा लगा। यहां स्कूल प्रबंधन के गुर सीखे। रियांशी बगडिय़ा
ऑफिस : नवजीवन स्कूल
बिटिया का नाम : रियांशी
पिता का नाम : शंकर लाल बगडिय़ा (डायरेक्टर)
बही खाते का रिकॉर्ड सीखा
पूजा ने दुकान पर अपने पापा के साथ बैठकरग्राहकों से बातचीत करने का तरीका सीखा तथा बही खाते का रिकॉर्ड- पूजा
ऑफिस : दुकान
बिटिया का नाम : पूजा
पिता का नाम : प्रहलाद जांगिड़ (दुकानदार )
बैंकिंग अनुभव जाना
आज पापा से बैंकिंग और एटीएम की कार्य प्रणाली जानी अच्छा लगा। जिंदगी का ऐसा यादगार लम्हा देने के लय राजस्थान पत्रिका बहुत बहुत धन्यवाद। अक्षिता
ऑफिस : बैंक
बिटिया का नाम : अक्षिता
पिता का नाम : ज्योति कौशिक ( बैंकर )





No comments:
Post a Comment