Breaking News
recent

शहीदों की याद में सुनाई वीर रस की कविताएं

नीमकाथाना. शहीद सुनिल कुमार यादव की पुण्यतिथि पर गुरूवार को नेहरु पार्क में ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’कार्यक्रम के तहत कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने शहीदों की याद में वीर रस की कविताएं सुनाई तो देश की राजनीति पर हास्य बाण भी चलाए। देर रात तक चला कवि सम्मेलन में कवि की हर कविता पर तालियों से पार्क गूंजता रहा। कवि सम्मेलन का दे मां आशीष उपकार शारदे,तेरी बेटी खड़ी है तेरे द्वार शारदे सरस्वती वंदना के साथ शुभारंभ किया गया। इसके बाद कवि दीपक वारहठ वीररस के साथ-साथ अपनी प्रसिद्ध कविता सुनाकर वाह वाही लूटी। लाफ्टर फेम सुरेश अलबेला ने अपनी चुटिली नौक झौक एवं गीतों से ऐसा समा बांधा कि पंडाल में बैठे सभी श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए। गोभक्त एवं वीररस कवि अब्दुल गुफ्फार खान ने भी देर रात तक देश भक्ति कविताओं से समा बांधे रखा। हास्य रस कवि कमल मनोहर ने गजले सुनाकर श्रोताओं को मोहित कर दिया। सम्मेलन का संचालन शहीद पिता सांवलराम यादव ने किया। इस मौके पर शहीद सुनिल कुमार की वीरांगना,माता सहित कई वीरांगनाओं का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। सम्मेलन में सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर,कांग्रेस नेता सुरेश मोदी,प्रतिपक्ष नेता महेन्द्र गोयल,पुलिस उपाधीक्षक,शहर कोतवाली श्रीराम सहित अनेक लोग उपस्थित थे।


३२७ मरीजों मेंं से २८ के होंगे ऑपरेशन


इस अवसर पर दिन में नेहरु पार्क में नि:शुल्क नेत्र रोग चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने शहीद सुनिल कुमार यादव की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। शहीद पिता सांवलराम यादव ने बताया कि ३२७ मरीजों की जांच की गई। डॉ वीरेद्र यादव ने २८ मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयन किया। मरीजों का १९ को बहरोड़ के मिश्री देवी आई हॉस्पीटल में निशुल्क ऑपरेशन होगा। शिविर में नाक,कान व गला के मरीज भी देखे गए। की भी जांच की गई। शिविर में सभी मरीजों को दवा नि:शुल्क दी गई। शिविर के दौरान सुरेश मोदी,अग्रवाल समाज उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल,नरेश शर्मा,दिलीप यादव सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
अंतिम दिन हवन पूजन कर दी मां को विदाई
नेछवा. पिछले नौ दिनों से चल रहे नवरात्र महोत्सव का गुरुवार को समापन हुआ। सत्संग भवन, वाल्मिकी मोहल्ले व गंगा माता मंदिर के पास हुए दुर्गा पुजा महोत्सव से शोभायात्रा के साथ माता की प्रतिमा को लाल तालाब में विसर्जन किया गया। मां दुर्गा की एक साथ तीन शोभायात्राएं निकली। शोभायात्रा का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया गया। कस्बे के श्री नवदुर्गा मंदिर में बुधवार शाम को भजन संध्या हुई। इसी तरह कुमास जागीर, गाड़ोदा, गनेड़ी समेत कई गांवों में भी दुर्गा पुजा महोत्सव का समापन किया गया।
काछवा. नजदीकी ग्राम तूनवा में नवरात्र के समापन पर रात्रि में संतो के सान्निध्य में मातारानी के पंडाल में भजन संध्या का आयोजन किया गया व सायंकाल में हनुमान तालाब में मूर्ति विसर्जन किया गया।
मूंंडरू. क्षेत्र के गांव अरनिंया स्थित मंशा माता के वार्षिक मेले का गुरुवार को हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। पुजारी कष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष नवरात्रों की नवमी तिथि को मंशा माता के वार्षिक मेला भरता है। मेले में कुश्ती प्रतियोगिता हुई जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बुधवार रात्रि में भजन संध्या हुई। सिरोही.कस्बे में पहाड़ी पर स्थित चामुण्डा माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने धोक लागई। चामुण्डा माता की सुबह मनोरम झांकियां निकाली गई जो नगर परिक्रमा करती हुई मेले में तब्दील हुई। दोपहर को मंदिर में कन्याओं का ेभोजन करवाया गया। इससे पूर्व रात्रि को भजन संध्या हुई। मेले में मेला कमेटी के सदस्य अध्यक्ष कुलदीप सिंह तंवर,कोषाध्यक्ष कपिल देव जांगिड़, सचिव बलबीर सिंह शेखावत,हनुमंत सिंह तंवर,पप्पु योगी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दी।
अजीतगढ़. कस्बे में कन्याओं को सामूहिक भोज कराया गया। चला. गुहाला के मोदी गार्डन में नवरात्र के नवमी के दिन मां की झांकी सजाई गई। अलवर के कलाकारों ने माता की आलौकिक झांकी दिखाई गई। आयोजन समिति अध्यक्ष बाबूलाल चौहान ने बताया कि जागरण हुआ।
दांतारामगढ़ . दांता व रामगढ़ सहित आस पास में चल रही सार्वजनिक दुर्गा पूजा का समापन शक्रवार को होगा। प्रतिमाओं का विसर्जन दौलपुरा के तेजा तालाब में होगा। विसर्जन शोभायात्रा शुक्रवार को सुबह आठ बजे शुरू होगी और गाजे बाजे के साथ तेजा तालाब पहुंचकर विसर्जन किया जाएगा। जबकि गुरुवार को नवमी पर किले में पं सम्पत शर्मा के सान्निध्य में हवन हुआ और मुख्य यजमान बंसत कुमावत ने पूर्णाहुति दी। जबकि किले व भूरीमाता के कन्याओं को भोजन करवाया गया। फतेहपुर. नवमी की पूजा अर्चना की गई। घर- घर में कन्याओं का भोजन करवाकर मां अम्बे की पूजा अर्चना की गई। सुबह से ही दर्गा के मन्दिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा है। वहीं शहर मे चल रहे दुर्गा पूजा पाण्डालों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। बावड़ी गेट ,झुंझनंू बस स्टैंड, देवड़ा चौक, बिरानियां गांव में महाआरती कर छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। शहर के चुरू बस स्टैंड के पास जागिड़ वैदिक विद्यालय व देवड़ा स्कूल में भी डांडिया भी हुआ

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.