नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने वाली मांग को लेकर एक बार फिर से केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। बुधवार को केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि बीजेपी तो चाहती है कि दिल्ली पुलिस और एमसीडी सुरक्षा और साफ-सफाई को छोड़कर सिर्फ गाय के देखभाल में ही लग जाए।
विवेक तिवारी की मौत पर केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- हिंदुओं की हितैषी नहीं BJP
केजरीवाल ने साधा बीजेपी पर निशाना
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में कहा है, "भाजपा चाहती है कि पुलिस और दिल्ली नगर निगम लोगों की सुरक्षा और दिल्ली की साफ-सफाई का काम छोड़कर गाय की देखभाल पर लग जाए। क्या दिल्ली के लोग भी यही चाहते हैं?"
रफाल पर जंग: अरविंद केजरीवाल का सरकार पर हमला, पीएम मोदी से पूछे 3 तीखे सवाल
विजेंद्र गुप्ता के बयान पर केजरीवाल ने दी है प्रतिक्रिया
केजरीवाल के इस ट्वीट में कहीं ना कहीं दिल्ली पुलिस को दिल्ली सरकार के अंतर्गत ना किए जाने का दर्द साफ झलक रहा है। हालांकि उन्होंने ये ट्वीट सदन में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता की उस मांग पर किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली नगर निगम और दिल्ली पुलिस गाय माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए एक संयुक्त कार्य योजना तैयार करें। इससे पहले बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी ये मांग की थी कि राजधानी में आवारा पशुओं के लिए केजरीवाल सरकार अतिरिक्त गौशालाओं के लिए योजना तैयार करें।
अतिरिक्त गौशालाओं के लिए उचित योजना तैयार करें केजरीवाल- विजेंद्र गुप्ता
दिल्ली में आयोजित गौ-ग्रास सम्मेलन के दौरान नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा था कि दिल्ली की सभी गौशालाएं उपलब्ध क्षमता तक भर चुकी हैं, इसलिए गौशालाओं में अधिक गायों को रखने और उनके खाने के लिए अतिरिक्त गौशालाओं के लिए योजना बनाई जाए। इस सम्मेलन में उन्होंने कहा था कि दिल्ली में गायों को सड़को पर खुला छोड़ा जा रहा है और उनको प्रताड़ित किया जा रहा है।
भाजपा चाहती है कि पुलिस और MCD को लोगों की सुरक्षा और दिल्ली की सफ़ाई का काम छोड़कर गाय की देखभाल पर लगना चाहिए। क्या दिल्ली के लोग भी यही चाहते हैं? https://t.co/58o9IYzKZN
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 3, 2018





No comments:
Post a Comment