Breaking News
recent

साढ़े दस किलो डोडा-पोस्त सहित दो सप्लायर गिरफ्तार

लोहावट (जोधपुर). थाना क्षेत्र के लोहावट-पीलवा-देचू रोड पर रविवार रात नाकाबंदी के दौरान दो डोडा-पोस्त सप्लायरों को दस्तयाब कर दबिश देकर साढ़े दस किलो डोडा-पोस्त सहित गिरफतार किया।

 

पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर (ग्रामीण) राजन दुष्यंत ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को मध्येनजर जिले के प्रत्येक थाना स्तर पर अलग-अलग टीमों का गठन कर अवैध मादक पदार्थ, हथियार सप्लायर्स एवं वांछित अपराधियों के धरपकड़ के लिए अभियान चलाया है।


अभियान में लोहावट थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल गोपीकिशनसिंह राजपुरोहित, हैड़ कांस्टेबल मेघराज, कांस्टेबल प्रभुसिंह, बजरंग, मोहनलाल की टीम ने रात्रि में लोहावट-पीलवा-देचू रोड़ पर नाकाबंदी की हुई थी।


नाकाबंदी के दौरान डोडा-पोस्त सप्लायर दिनेश पुत्र छोगाराम विश्नोई निवासी भोजाकोर व सुनील पुत्र बगडूराम विश्नोई निवासी भोजाकोर को मोटरसाइकिल पर डोडा पोस्त परिवहन करते दस्तयाब किया एवं पूछताछ के दौरान ओर डोडा-पोस्त अपने घर के पास कपास के खेत में छुपा हुआ होना बताया। वहां दबिश देकर कुल 10.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद कर दोनों को गिरफ्तार किया तथा मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया।

 

एसपी ने बताया कि दोना सप्लयरों से पूछताछ की जा रही है।इसमें डोडा पोस्त सप्लायर्स के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है। एसपी ने बताया कि डोडा-पोस्त सप्लयरों को गिरफतार करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.