Breaking News
recent

साढ़े इक्यावन हजार मतदाता पहली बार निभाएंगे भागीदारी

दौसा. विधानसभा चुनावों में वैसे तो जिलेभर की पांचों विधानसभा सीटों पर पौने 11 लाख मतदाताओं को मतदान का अधिकार है, लेकिन 18 से 19 वर्ष के उम्र के 51 हजार 879 मतदाता पहली बार मतदान बूथों पर जाकर चुनावों में भागीदारी निभाएंगे। जबकि सबसे कम 80 की उम्र के 23 हजार मतदाता होंगे।

 


विधानसभा चुनावों में वैसे तो वर्ष 2013 में हुए मतदान के बाद जिन नए मतदाताओं के नाम जुड़े हैं, वे सभी मतदाता राजस्थान की सरकार चुनने में भागीदारी निभाएंगे, लेकिन 18 से 19 वर्ष की उम्र के मतदाता तो ऐसे हैं, जो पहली बार ही वोट डालेंगे।

 


इस उम्र के इतने हैं मतदाता


निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यदि उम्र के अनुसार मतदाताओं की बात करें तो सर्वाधिक मतदाता तो 20 से 29 वर्ष की उम्र के युवा ही है। इन मतदाताओं की संख्या 3 लाख 1 हजार 928 है। इसके बाद 30 से 39 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 2 लाख 21 हजार 28 है। 40-49 वर्ष की उम्र के मतदाताओं की संख्या भी 1 लाख 67 हजार 487 है। 50 से 59 की उम्र के मतदाताओं की संख्या 1 लाख 60 हार 531 है। यदि बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या देखी जाए 98 हजार 127, 70 से 79 की उम्र के 54 हजार 902 मतदाता है। 80 की उम्र से अधिक मतदाताओं की बात करें तो इनकी संख्या 23 हजार 622 है।

 

 

2.65 प्रतिशत मतदाता को नहीं मिला अधिकार


जिले मेें निर्वाचन विभाग 18 वर्ष से अधिक उम्र की आबादी 11 लाख 8 हजार 871 आंक रखी है। जिसमें से 10 लाख 79 हजार 504 मतदाताओं का नाम जुड़ा है। यानि 29 हजार 367 यानि 2.67 प्रतिशत मतदाताओं के नाम नहीं जुड़े हुए हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की कुल आबादी 61.04 प्रतिशत है। यानि 38.96 उनकी संख्या है जिनकी उम्र 18 से कम है।

 

 

गत विधानसभा चुनावों के बाद ये चुनाव हो चुके हैं


हालांकि पिछले विधानसभा चुनावों के बाद गांवों में पंचायतों में वार्डपंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद व सांसदों के चुनावों में मतदान हो चुके हैं। शहरों में भी नगरपालिका, नगरपरिषद एवं सांसदों के चुनावों में युवा मतदान कर चुके हैं, लेकिन 18-19 वर्ष के युवाओं को पहली बार ही किसी भी चुनाव में मतदान करने का पहला मौका मिलेगा।

 


पहली बार ही डालेंगे वोट
&विधानसभा चुनाव में जिन मतदाताओं की उम्र 18-19 के मतदाता है पहली बार ही अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर कुल 10 लाख 79 हजार 504 मतदाता है।
राजवीर सिंह चौधरी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी दौसा।

 

 

फैक्ट फाइल
उम्र मतदाता
18-19 51879
20-29 301928
30-39 221028
40-49 167487
50-59 160531
60-69 98127
70-79 54902
80+ 23622
कुल 1079504



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.