Breaking News
recent

संत करेंगे समाधि पर पूजा-अर्चना

भीलवाड़ा।


हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर के सतगुरु बाबा शेवाराम का 102वां वार्षिक प्राकट्य महोत्सव 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर कई महंत, साधु-संत हिस्सा लेंगे। श्रद्धालु जन्मोत्सव में सम्मिलित होंगे। इसके तहत 23 अक्टूबर को रामचरित मानस का अखंड पाठ होगा। 24 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के दिन सुबह 5 से 6 तक गुरुओं की समाधि पर पूजा-अर्चना व ध्यान होगा। सुबह 8 बजे हवन यज्ञ, सुबह 9 बजे से नित-नेम, प्रवचन-सत्संग, रामचरित मानस के अखण्ड पाठ का भोग होगा। हंसराम उदासीन, संत मयाराम, संत राजाराम व संत मण्डली की ओर से सत्संग होगा। शाम पांच बजे से धर्मध्वजा वंदन व झण्डा चढ़ेगा। बाद में प्रवचन, भजन कीर्तन सहित समाधि पर चादर चढ़ेगी एवं उत्सव विश्राम-पल्लव कार्यक्रम होगा।

 

संत मयाराम ने बताया कि जन्मोत्सव में अखिल भारतीय सिंधु सन्त समाज ट्रस्ट के पदाधिकारी महंत संतोषदास इन्दौर, महंत आत्मदास उदासी उज्जैन, महंत स्वरूपदास अजमेर, महंत लक्ष्मणदास त्यागी, महंत बाबूगिरी, गणेशदास, मोहनदास भोपाल, महंत श्यामदास किशनगढ़, दर्शनदास गांधीधाम, सांई लक्खी गोस्वामी भोपाल, महंत रामदास अजमेर, ईश्वरदास अजमेर, महंत हनुमानराम पुष्कर एवं उदासीन अखाड़ा के साधु-संत शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां शुरू कर दी गई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.