Breaking News
recent

सीबीआई में नौकरी का झांसा दे ठगी करने का आरोपी दलाल गिरफ्तार

हिण्डौनसिटी. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो जनों से 25 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने बुधवार को आरोपी दलाल को गिरफ्तार कर लिया। मामले में फिलहाल सीबीआई के सेवानिवृत डीआईजी व उनका पुत्र फरार चल रहे हैं।


पुलिस के अनुसार आरोपी बझेड़ा गांव निवासी पवन कुमार जांगिड़ है। जिसने सीबीआई में डीआईजी रहे प्यारेलाल मीणा व उनके पुत्र राजेश मीणा के साथ मिलकर करीब दो वर्ष पहले सीबीआई में लिपिक के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर सिंघान निवासी विनोद कुमार पुजारी व देदरौली निवासी घनश्याम मीणा से करीब 25 लाख रुपए हड़प लिए थे।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने विनोद से आठ लाख ३७ हजार रुपए व घनश्याम से17लाख रुपए लिए थे। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं मिली तो पीडि़तों ने रुपए लौटाने की बात कही। जिस पर आरोपियों ने झूठे मामलों में फंसा कर पीडि़तों को जेल भिजवाने की धमकी दी। मामले में छह अप्रेल2017 को पीडि़त विनोद पुजारी ने धोखाधड़ी कर रुपए हड़पने का मामला दर्ज कराया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे।

बुधवार शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम में शामिल हैडकांस्टेबल प्रतापसिंह, खेमसिंह जाट व कांस्टेबल बलवीर महावर ने किशननगर स्थित एक मकान पर दबिश देकर आरोपी दलाल पवन कुमार जांगिड़ को दबोचा लिया। पुलिस फरार आरोपी सेवानिवृत डीआईजी व उसके पुत्र की तलाश में जुटी हुई है।

चालक से बदमाशों ने लूटा टे्रक्टर, ग्रामीणों को देख रास्ते में छोड़ा
हिण्डौनसिटी.
समीप के गांव हिंगोट में मंगलवार रात खेतों की जुताई कर रहे ट्रेक्टर चालक से कुछ युवकों ने ट्रेक्टर छीन लिया। साथ ही चालक पर सरियों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर हिंगोट के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रेक्टर ले जा रहे बदमाशों का पीछा किया। तो युवक ट्रेक्टर को बनवारीपुर के हार में छोडक़र भाग गए।
ट्रेक्टर मालिक बरौली निवासी राकेश ने बताया कि वह हिंगोट गांव में चालक राहुल के साथ ट्रेक्टर से खेतों की जुताई कर रहा था। ट्रेक्टर पर चालक को अकेला देख बाइक सवार तीन जने आए और चालक को मारपीट कर ट्रेक्टर को ले जाने लगे। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख टे्रक्टर को छोड़ भागे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.