Breaking News
recent

मतदाताओं की जागृति के लिए मैराथन दौड़

दौसा. जिले में विधानसभा आम चुनाव के दौरान मतदाताओं में चेतना जागृत करने के लिए जिला स्तर पर स्वीप मैराथन का आयोजन किया गया। समापन पर जिला निर्वाचन अधिकारी नरेशकुमार शर्मा ने कहा कि सभी युवा मतदाता अपनी सभागिता निभाएं तथा अन्य मतदाताओं में भी अधिक से अधिक मतदान के लिए चेतना जागृत करें। साथ ही सभी संभागियों को मतदान में सहभागिता का संकल्प करवाया।

 


इससे पहले रामकरण जोशी स्कूल प्रांगण में स्वीप मैराथन का आगाज करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव के दौरान सभी मतदाता स्वतंत्र रूप से मतदान करें तथा आमजन में मतदान के लिए विश्वास जागृत करें। एसपी ने छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं लोगों को 7 दिसम्बर को मतदान की शपथ दिलाई।

 


स्वीप मैराथन के मुख्य संयोजक एवं उप जिला कलक्टर डॉ. जीएल शर्मा ने बताया कि && जिला && गतिविधि के अन्तर्गत निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार यह विशेष कार्यक्रम जिला मुख्यालय एवं विधानसभा स्तर पर आयोजित किया गया है। स्वीप कॉर्डिनेटर महेश आचार्य ने बताया कि स्वीप मैराथन का आयोजन रामकरण जोशी राजकीय विद्यालय से कलक्ट्रेट तक किया गया। कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। विभिन्न संगठनों ने मतदान जागरूकता के गुब्बारे लगाए। छात्रा-छात्राओं को टी-शर्ट व कैप देकर प्रोत्साहित किया। कला जत्था ने भी प्रस्तुति दी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.