Breaking News
recent

चिटफंड कम्पनी के निदेशक व शेयर होल्डर गिरफ्तार

हिण्डौनसिटी. निवेशकों को जमा धन राशि पर मोटा ब्याज तथा एजेन्ट और कर्मचारियों को अच्छी पगार के साथ ही कमीशन देने का झंासा देकर क्षेत्र के सैंकडों लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश के इंदौर की एक चिटफंड कम्पनी के निदेशक व शेयल होल्डर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने चिटफंड कम्पनी मालवांचल इन्फ्रास्ट्रेक्चर प्रोजेक्टर लिमिटेड के निदेशक संजय वर्मा को जिला कारागृह इन्दौर व शेयर होल्डऱ प्रवीण पटेल को केन्द्रीय कारागृह अलवर से प्रोड़क्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।


थानाप्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि छह जुलाई २०१८ को आदर्श नगर निवासी गजेन्द्र त्यागी व कसाने का नंगला निवासी पदमसिंह गुर्जर ने संयुक्त रूप से प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी निवेशकों से मासिक, त्रैमासिक, अद्र्ध वार्षिक, वार्षिक किश्तों के रुप में रुपए जमा करा उन्हें पॉलिसी, बॉण्ड, डिवेन्चर देते थे। निवेशकों को उनकी जमा राशि पर काफी अच्छा मुनाफा दिए जाने की बात कही जाती थी। साथ ही पांच साल में एक मुश्त जमा राशि की दोगुनी राशि अदा करने का झांसा दिया जाता था। इतना ही नहीं समयावधि पूरी होने पर पॉलिसीधारक को जमा राशि अथवा विकल्प के तौर पर भूखण्ड़ उपलब्ध कराने का झांसा देकर रकम हड़पी जाती थी।


इन कंपनियों में करते थे निवेश
पुलिस के अनुसार आरोपी मालवांचल इण्डिया लि., मालवांचल इन्फ्रास्ट्रेक्चर प्रा.लि., यूएसके इण्डिया लि., मालवांचल एग्रो प्रोड्यूसर कम्पनी लि., मालवीय लिजिंग एण्ड फाईनेन्स प्रा.लि., नीलांचल इन्फ्रास्ट्रेक्चर प्रा.लि., मालवांचल कलेक्टिव सोशियल इन्वेस्टमेन्ट बेन्चर्स लि., मालवांचल फाउण्ड़ेशन लि. के खातों में लोगों के जमा धन का निवेश करते थे।


छह वर्ष पूर्व शुरु किया था में कारोबार
पुलिस के अनुसार आरोपी मध्यप्रदेश के देवास जिले के नावदा निवासी संजय वर्मा व प्रवीण पटेल वर्ष २०१२ में हिण्डौनसिटी आए थे। जहां उन्होने
अपनी कम्पनियों में बैंकिंग व्यवसाय के लिए हिण्डौन में कुछ कार्मिक, एजेन्टों की आवश्यकता का विज्ञापन दिया। आरोपियों ने पीडि़तों से मीटिंग के दौरान सरकार द्वारा जारी विभिन्न प्रमाण पत्र, व्यापार अनुमति प्रमाण पत्र, पंजीयन प्रमाणपत्र दिखाए। जिससे पीडि़त उनके झांसे में आए गए। बाद में उन्हें कम्पनी में नियुक्ति देकर नई मण्डी में किराये का भवन में कार्यालय शुरु किया।


हिण्डौन के लोगों से ठगे आठ करोड़
पीडि़तों के जरिए क्षेत्र के सैंकडों निवेशकों ने आरोपियों की विभिन्न चिटफंड कम्पनियों में आठ करोड़ रुपए जमा कराया। लोगों को विश्वास में लेने के लिए आरोपियों ने कुछ निवेशकों की राशि तो समयावधि पूरी होने के तुरंत बाद लौटा दी। लेकिन जब क्षेत्र के निवेशकों का करीब आठ करोड़ रूपया जमा हो गया तो आरोपियों ने मैच्योरिटी राशि का भुगतान करना बंद कर दिया।


कई राज्यों में दर्ज हैं 100 से अधिक मामले
पुलिस के अनुसार चिटफंड कम्पनी मालवांचल इण्डिय़ा लिमिटेड के विरूद्व राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, के विभिन्न थानों में 100 से अधिक धोखाधडी के मामले दर्ज हैं। साथ ही अलवर के एनईबी, भोपाल, धार, इन्दौर, ग्वालियर में दर्ज दर्जनों प्रकरणों में आरोपियों के खिलाफ जांच चल रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.