गणपति को सजाया, चित्रों में उतारे अग्रसेन महाराज
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. अग्रवाल समाज की ओर से समाज के कुलप्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की 5142 वीं जयंती पर चल रहे पांच दिवसीय महोत्सव के तहत सोमवार को अग्रवाल सेवा सदन में समाज के परिवारों ने विभिन्न कार्यक्रमों का जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान महिलाओं ने गणपति बप्पा का दरबार सजाया, वहीं बच्चों ने महाराज अग्रसेन के चित्र बनाए। परिसर में आयेाजित बाल मेले में बच्चों की ओर से लगाई दुकानों पर भी जमकर खाने पीने व खरीददारी का आनंद उठाया गया। कार्याक्रम का शुभारम्भ महिला मण्डल की राजदुलारी गोयल, रजनी अग्रवाल व अर्चना अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अग्रवाल समाज के लोगों ने परिवार सहित बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया।
-शाम को शुरु हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
सेामवार शाम महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरु हुए। में दीपा मित्तल ने मीनू गुप्ता, ज्योति जैन ने शिवा जैन व आशा अग्रवाल ने रेणू जिन्दल का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।
-बाल मेले में इन्होने की दुकानदारी
इस अवसर पर ध्वनी अग्रवाल ने चाट पकौड़ी, समक्ष अग्रवाल ने भेलपूरी, मयंक अग्रवाल ने गेम्स, रानू बंसल ने श्रृंगार सामग्री, सलोनी व शिवानीअग्रवाल ने हेण्डीक्राफ्ट, सचिन अग्रवाल ने आईसक्रीम व पेयपदार्य व प्रियंका अग्रवाल ने रेस्टोरेंट लगाया।
-यह रहे परिणाम
समाज के प्रचार मंत्री राकेश अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के तहत नीबू चम्मच दौड में 3 से 7 आयु वर्ग के बालक में प्रथम उत्सव अग्रवाल, द्वितीय स्थान प्रारूज जैन, बालिका वर्ग में प्रथम चहक अग्रवाल, द्वितीय लाभांशी मिश्रल एवं 8 से 12 वर्ष में बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर प्रथम तनिष्क गोयल, द्वितीय लक्ष्य, बालिका वर्ग में प्रथम ख्याति अग्रवाल, द्वितीय आध्या अग्रवाल, 13 आयु वर्ग में बालक में प्रथम ग्रन्थ अग्रवाल, द्वितीय गोरीश तोदी, बालिका वर्ग में प्रथम रिमझिम अग्रवाल, द्वितीय स्थान वेदिका अग्रवाल, कॉपी दौड में 3 से 7 आयु वर्ग में प्रथम सानवी अग्रवाल व आर्या अग्रवाल, द्वितीय साक्षी अग्रवाल, बालक वर्ग में प्रथम नित्य अग्रवाल, द्वितीय उत्सव अग्रवाल, 8 से अधिक वर्ग कॉपी दौड में बालिका वर्ग में प्रथम आरूषी अग्रवाल, द्वितीय आशी गुप्ता, बालक वर्ग में प्रथम चिन्मय अग्रवाल, द्वितीय आरूष अग्रवाल, अग्रसेन जी का चित्र बनाओं प्रतियोगिता में प्रथम आशी गुप्ता व द्वितीय गोरीश तोदी, गणपति सजाओं में प्रथम राजकुमारी गोयल, द्वितीय राना अग्रवाल, व सावे मोरधन की रंगोली में प्रथम रीतु अग्रवाल व द्वितीय किरण अग्रवाल रही।
-अब यह होगें आयोजन
समाज के सचिव विशाल मित्तल ने बताया कि मंगलवार को बालक बालिका वर्ग की दौड़, मेंढक दौड़, रंगोली, नाटक मंचन व कविता वाचन का आयोजन किया जायेगा। रात्रि को फेन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, देश भक्ति, धार्मिक व सामाजिक विषय पर एकल नृत्य, महिला वर्ग में एकल एवं सामूहिक नृत्य, सामुहिक गरबा नृत्य का आयोजन होगा। बुधवार को सुबह प्रभात फैरी, देापहर 2 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी व शाम मां महालक्ष्मी व अग्रसेन महाराज की महाआरती होगी व रात्री को पारितोषिक वितरण होगा।





No comments:
Post a Comment