Breaking News
recent

जरूरी नहीं डाकिया आया है तो चिट्ठी ही लाए...हो सकता है घर रोशन करने का पैगाम आया हो

जयपुर
केंद्र सरकार ने डाक विभाग को नया काम सौंप दिया है, अब तक चिठ्ठी, मनीआर्डर लेकर आने वाला डाकिया बिजली बिजली कनेक्शन लगवाने में भी आपकी मदद कर सकता है। केन्द्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय और डाक विभाग के साथ करार हुआ है।

यह है योजना
केन्द्र सरकार की 'सहज बिजली हर घर योजना' के तहत बिजली कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं, इसके लिए विभाग की ओर से 31 अक्टूबर तक घर-घर सर्वे कर ऐसे घरों की सूची तैयार करनी होगी, जहां अब तक कनेक्शन जारी नहीं हो सके हैं।

पांच राज्यों में हो चुका सर्वे
योजना के प्रथम चरण में देश के पांच राज्यों में सर्वे कार्य पूर्ण किया जा चुका है। अब जल्द ही दूसरे चरण में सर्वे कार्य शुरू किया जाएगा। इनमें राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना व उत्तर प्रदेश में सर्वे कार्य शुरू किया जाएगा। सर्वे कार्य पूर्ण करने के बाद 31 अक्टूबर तक डाक विभाग को उपभोक्ताओं की सूची तैयार करनी होगी।

यह होगा लाभ
योजना शुरू होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में जिन घरों में अब तक बिजली कनेक्शन नहीं मिल सका है, उनकी सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद निगम की ओर से बिजली कनेक्शन जारी किए जाएंगे।

1609 गांवों में होगा सर्वे
योजना के तहत करौली व सवाईमाधोपुर जिलों के कुल 1609 गांवों में सर्वे किया जाएगा। इसमें सवाईमाधोपुर के 881 व करौली के 728 गांवों में सर्वे किया जाएगा। सर्वे के तहत डाक विभाग की ओर से गांव विद्युतीकृत है या नहीं, गांव में कितने घर है, कितने घरों में बिजली कनेक्शन है, जिन घरों में बिजली कनेक्शन नहीं हैं, उनके मुखिया का आधार नम्बर, मोबाइल नम्बर आदि जानकारी ली जाएगी और केन्द्र सरकार की ओर से तैयार किए गए पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। योजना के तहत बीपीएल को नि:शुल्क व एपीएल को 500 रुपए में कनेक्शन जारी किए जाएंगे। सरकार की योजना दिसम्बर तक बिजली कनेक्शन जारी करने की है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.