खंडार/नायपुर. ग्राम पंचायत खंडेवला के गांव फरिया के पास गिट्टी से भरा एक डम्पर पलट गया। खंडेवला सरपंच प्रणवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को फरिया के पास गिट्टी से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। ड्राइवर व हेल्पर दोनों सुरक्षित बच गए। डम्पर सवाईमाधोपुर से खंडार की तरफ जा रहा था।
जीप की टक्कर से दो घायल
बौंली. पीपलदा में गुरुवार देर शाम जीप की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बौंली लाया गया। जहां से सवाई माधोपुर रैफर कर दिया। घायल लालसोट निवासी विजय पुत्र मंगल एवं शिवचरण पुत्र केसरा है।
तेज गति से आई कार की टक्कर से बालक की मौत
सूरवाल. सूरवाल थाना क्षेत्र में भाड़ौती पुलिया के पास गुरुवार दोपहर कार की टक्कर से दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूरवाल थाने के एचएम नरेन्द्र सिंह ने बताया कि देवली निवासी हर्ष पुत्र राधारमण अपनी ताई के साथ दुब्बी बनास क्षेत्र में पीर बाबा के दर्शन कर वापस लौट रहा था। इस दौरान वह हाइवे के एक ओर खड़ा था। भाड़ौती की ओर से तेजी से आ रही कार की टक्कर से बालक हर्ष गंभीर घायल हो गया। उसके सिर में गहरी चोट लगी। सूचना पर सूरवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पूर्व नाकाबंदी कर कार को जब्त कर लिया गया। कार में चार-पांच जने सवार थे। पुलिस ने निजी वाहन से घायल को सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द किया। एचएम नरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की ओर से थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कराया गया।
घायल युवक की मौत
भगवतगढ़. बोरदा गांव निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में बुधवार देर रात मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक राजेश (20) पुत्र भारमल मीना शाम करीब सात बजे मोटर साइकिल से अपने गांव से सवाईमाधोपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में बिशनपुराके पास भैंस के आ जाने से टकराकर घायल हुआ था।





No comments:
Post a Comment