Breaking News
recent

गार्गियों को नवाजा, मेधावियोंं को दिए लेपटॉप

हिण्डौनसिटी. शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को हुए गार्गी पुरस्कार और लेपटॉप वितरण समारोह में ब्लाक क्षेत्र की 635 गार्गियों सहित एक हजार 59 मेधावी बेटियों को नवाजा गया। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक राजकुमारी जाटव गार्गियों के प्रमाण-पत्र व राशि के चेक तथा मेधावियों को लेपटॉप प्रदान किया।


ब्लॉक क्ष्ेात्र के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों से छात्राओं से कहा कि सरकार की बेटियों के प्रोत्साहन के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। ऐसे में बेटियों को भी लडक़ों से समान हर क्षेत्र में योग्यता दिखानी चाहिए। विशिष्ठ अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कैलाश मीणा ने कहा कि बालिका शिक्षा के प्रति अब सभी सामाज जागरुक हुए हैं। शिक्षित बेटी दो घरों को तारती है। प्रधानाचार्य प्रतिभा शर्मा ने कार्यक्रम का प्रतिवेदन में पुरस्कारों की जानकारी दी। इस दौरान राजकीय बालिका उच्च मध्यमिक विद्यालय मोहन नगर की प्रधानाचार्य सीमा जादौन, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य तिमन सिंह तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय नई मंडी के प्रधानाध्यपक सुरेश चंद शर्मा ने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व विधायक सहित अन्य अतिथियों ने सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रतिभा शर्मा ने विधायक का शॉल ओढ़ा कर तथा सीबीईओ का मुकेश सोलंकी व बिजेंद्रसिंह गुर्जर ने साफा माला पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मानंद शर्मा ने किया।
फैक्ट फाइल
लेपटॉप वितरण- 207
गार्गी पुरस्कार प्रथम किश्त-311
गार्गी पुरस्कार द्वितीय किश्त-324
बालिका प्रोत्साहन - 424
पद्माक्षी पुरस्कार- 9

 

कीचड़ से अटी राह, निकलना हुआ मुश्किल
हिण्डौनसिटी. रीझवास गांव के चौधरी मोहल्ला के आम रास्ते में कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि गंदगी से स्वच्छता मिशन की पोल खुल रही है। पंचायत प्रशासन ने नियमित सफाई व्यवस्था नहीं की है । नालियां नहीं होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी का आम रास्ते में भराव हो रहा है। रास्ते कीचड़ व गंदा पानी जमा होने से बच्चों को विद्यालय जाने में परेशानी होती है। वहीं कीचड़ भरी राह में आए दिन महिलाएं व वृद्ध फिसल कर चोटग्रस्त हो रहे हैं। ग्रामीणों कलक्टर को ज्ञापन भेज कर समस्या निराकरण की मांग की है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.