सिरोही/आबूरोड.
आबूरोड-पालनपुर मार्ग के चन्द्रावती ओवरब्रिज पर शनिवार दोपहर को एक खौफनाक हादसा हुआ। जिसने इलाके में अफरा तफरी का माहौल बना दिया। दरअसल यहां अचानक चलते ट्रक में आग लग गई। चालक ने समय रहते समझदारी का परिचय देते हुए ट्रक से नीचे उतर गया।
करीब पैंतालिस मिनट तक ट्रक से आग की लपटे व धुएं का गुब्बार उठता रहा। सूचना मिलते ही रीको थानाधिकारी सुमेर सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। इसके बाद गेल इंडिया दमकल वाहन करीब बीस मिनट बाद व नगरपालिका दमकल वाहन करीब पौने घण्टे बाद मौके पर पहुंचा। चालक बाड़मेर निवासी देवाराम ने बताया कि वह पिंडवाड़ा से सीमेंट भरकर अहमदाबाद जा रहा था। इस दौरान चन्द्रावती पुल पर डीजल पाइप में आग लग गई। इस दौरान उसने हैंडब्रेक लगाने का प्रयास किया लेकिन स्थिती काबू में नहीं आई। इस बीच वह ट्रैक रोककर तुरंत ट्रक से उतर गया। करीब एक घण्टे बाद आग पर काबू पाया जा सका।





No comments:
Post a Comment