Breaking News
recent

तो अपनी फिल्में हिट बनाने के लिए ये टोटका अपनाते हैं अमिताभ, इस शख्स को सुनाते हैं फिल्म की स्क्रिप्ट

बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन वे इस बुधवार को अपने पहले उपन्यास 'पैराडाइज टावर्स' की किताब लॅान्च की। इस बुक लॅान्च इवेंट के दौरान श्वेता के साथ उनके पिता अमिताभ बच्चन और मां जया बच्चन भी मौजूद थीं। इस इवेंट के दौरान बिग बी, जया और श्वेता ने कई पहलुओं पर बाते की।

 

amitabh

अमिताभ ने श्वेता की तारीफ करते हुए कहा, 'वह परिवार में सबसे बेहतरीन अदाकारा हैं। वह चीजों को बहुत समझदारी से देखती हैं और घर, शहर, देश या दुनिया में होने वाली कई घटनाओं पर मैं उनकी राय लेता हूं। उनके पास अपने विचार हैं। कई बार हम उस फिल्म के नतीजे पर भी चर्चा करते हैं जिसमें मैंने काम किया हो या उन्होंने देखा हो। मुझे कहना होगा कि वह हमेशा सही होती हैं।'

 

shweta

बिग बी ने आगे बताया, 'जब वह कहती हैं कि फिल्म अच्छा करेगी, तब फिल्म बेहतरीन प्रदर्शन करती है। जब वह कहती हैं कि फिल्म अच्छा नहीं कर पाएगी, तब फिल्म अच्छा नहीं करती। कई बार मैंने उनके साथ फिल्म की कहानी भी साझा की है। मुझे दुख है कि मैं पहले ऐसा नहीं कर पाया लेकिन हाल में उन्होंने मेरी बहुत मदद की है। मैं जिस चीज पर काम करता हूं, उस पर बहुत समझदारी से मुझे अपने विचार देती हैं।'

 

Amitabh

श्वेता की मां जया बच्चन ने भी अपने बेटी की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा, 'मैं जानती थी कि वह ऐसा करेगी। जब वह छोटी थी, तभी मुझे यह एहसास हो गया था कि वह लिखेगी। यह एक मां की दूरदर्श‍िता थी और मैं समझती हूं कि वह करण जौहर के स्क्रीनप्ले लिखने के तरीके से प्रेरित है।क्योंकि जिस तरह से वह अपनी फिल्मों में किरदार के बारे में जानकारी देते हैं, उसी का उपयोग श्वेता ने अपनी किताब में भी किया है।'



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.