महुवा ग्रामीण. किले वाली देवी मंदिर में गुरुवार रात को देवी जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय सहित दूर-दराज से आए कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की बही सरिता में श्रद्धालुओं ने जमकर डुबकी लगाई।
जानकारी के अनुसार देवी जागरण कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना के साथ की गई। इसके बाद गायक कलाकारों ने प्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी..., तूने मुझे बुलाया शेरावालिए... सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। जागरण कार्यक्रम देर रात तक चला। इस अवसर पर देवी मंदिर को विशेष आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। वहीं छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। इस अवसर पर चेयरमैन विजयशंकर बौहरा, किशोरीलाल टुडियाना, दिनेश सोनी, विनोद जादौन, कमलेश दुसाद, डैनी सोनी, अमित, राकेश, हरिओम सिंहल, नीरज बंसल, कन्हैश शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
बांदीकुई . शहर के स्वर्ग रोड स्थित श्री इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर में दशहरा पर्व के अवसर पर भजनामृत एवं सामूहिक संगीतमय सुंदरकाण्ड के पठन हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पं.अम्बिकेश्वर शर्मा, संत दीपकदास व बालकदास ने पूजा-अर्चना कर की। बालाजी की आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाई गई। गायक कलाकार अजय शर्मा एवं आशीष शास्त्री ने भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी। इस दौरान कालू हरियाणा, जीतू हरियाणा, धर्मेन्द्र विजय, राजेश कुमार एवं अनिल कुमार भी मौजूद थे। (निसं.)
मन्दिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता
लालसोट . शहर में विजयादशमी पर खेडा खूंटी हनुमान मन्दिर, बड़ वाले बालाजी, पहाड़ी वाले हनुमान मन्दिर सहित घाटा वाले हनुमान मन्दिर में आकर्षक झांकियां सजाई गई। कई मन्दिरों में रामायण पठन कार्यक्रम का समापन हुआ। देर शाम तक विभिन्न मन्दिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कई श्रद्धालु वाहनो से कुल देवताओं के स्थलों पर दर्शन करने के लिए पहुंचे। (नि.सं.)
महाकाली मन्दिर में झांकी सजाई
लालसोट . महाकाली मन्दिर में शुक्रवार को दशहरे के अवसर पर महाकाली सेवा समिति की ओर से फूल बंगला झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने माता के प्रसाद का भोग चढ़ाया। शाम को महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।(नि.सं.)
महेश्वराकलां. कस्बे सहित आसपास के गांवों मे असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी (दशहरा) धूमधाम से मनाया गया। श्रीराम व रावण संवाद के बाद दशानन, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतलों का भव्य आतिशबाजी के बीच दहन किया रावण दहन होते भगवान श्रीराम के जयकारे गंूज उठे। इससे समूचा वातारवण भक्तिमय हो गया। खतवाड़ वाले बालाजी, महेश्वरा खुर्द, पाल वाले बालाजी, कालीपहाड़ी मे माता वैष्णोदेवी की झांकी सजाई गई।
कथा की पूर्णाहुति
दौसा. शहर के आगरा रोड पर स्वामीनारायण नगर में आयोजित संगीतमय भागवत कथा की पूर्णाहुति शुक्रवार को हुई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर मंत्रोच्चार के साथ हवन कुण्ड में आहुतियां दी। संत योगी प्रेमस्वामी ने कथा श्रवण का महत्व बताया।कार्यक्रम स्थल पर प्रेरणादायी वीडियो प्रदर्शन एवं नगर दर्शन के लिए भीड़ उमड़ी।





No comments:
Post a Comment