Breaking News
recent

प्रदेश में सबसे फिसड्डी साबित हो रहा है अलवर का मत्स्य विश्वविद्यालय, अक्टूबर माह आ गया, लेकिन परिणाम अब तक नहीं आया

राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय के 36 हजार विद्यार्थियों को तीन माह से परीक्षा परिणाम आने का इंतजार है। इस देरी चलते न केवल विद्यार्थियों की पढ़ाई चौपट हो रही है बल्कि परिणाम समय पर नहीं मिलने से उन्हें भविष्य को लेकर भी चिन्ता भी सताने लगी है। दूसरी तरफ इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन परिणाम आने में देरी की बात तो स्वीकार कर रहे है लेकिन इसकी जिम्मेदारी को लेकर पल्ला झाड़ रहा है।

हर स्तर पर देरी

स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं जून माह में हो गई थी। विश्वविद्यालय पहले इन परीक्षाओं को कराने में लेट हो गया और अब इनके परिणाम ने रही सही कसर पूरी कर दी है। इस साल 26 मार्च से 15 जून तक स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा हुई थी । इस में 36 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे।

विरोध प्रदर्शन

मत्स्य विश्वविद्यालय की ओर से प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम नहीं आने पर छात्र नेता संदीप ओला के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। ओला ने इस मामले में परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भी दिया। इस अवसर पर अंकित, हितेश, राजेश, सोनू व रेहान सहित काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाओं का परिणाम अभी तक नहीं आने पर रोष प्रकट किया गया। इस बाबत इन्होंने कुलपति को ज्ञापन भी दिया।

कुलपति डॉ. भारत सिंह से सवाल-जवाब

स्नातक प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम अब तक नहीं आया हैै?
इस बार नई एजेंसी को अंक चढ़ाने का काम दिया था जो काम गति से नहीं कर पा रहा है, इसके कारण देरी हो रही है।

क्या उत्तर पुस्तिकाएं समय पर चेक नहीं हो पाई थी?
कई विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं समय पर चेक नहीं हो पाई थी, जिनके शिक्षकों को नोटिस दिए हैं।

इस मामले में कौन दोषी है और परीक्षा परिणाम कब तक आएगा?
परीक्षा परिणाम देरी से आने में किसी एक को दोषी नहीं बताया जा सकता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.