Breaking News
recent

घर के अंदर बैठी महिला के साथ ही हो गया ऐसा काम, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना

श्रीगंगानगर. पदमपुर कस्बे के वार्ड नंबर ग्यारह निवासी मोहनी देवी सोनी सुबह करीब साढ़े छह बजे घर के बाहर खड़ी थी। तभी बाइक पर दो युवक आए और उससे किसी बाबा का घर पूछने के बहाने बातों में लगा लिया। जैसे ही महिला गली में किसी मकान की तरफ इशारा करके बताने लगी तो एक युवक ने उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली। दूसरा बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा। चेन तोड़ते ही दोनों बाइक लेकर दुर्गा मंदिर होते हुए बैंक की तरफ भाग निकले। महिला के शोर करने पर आए लोगों ने उनका पीछा भी किया लेकिन लुटेरों का कहीं पता नहीं चल पाया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और नाकेबंदी कराई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। महिला ने बताया कि युवक नीले रंग की बाइक पर आए थे। जिनमें से एक जने ने काले रंग की शर्ट पहनी हुई थी और दूसरे अन्य किसी कलर की। एक जने ने सिर पर टोपी लगा रखी थी।

इतना ही नहीं महिला की चेन तोडऩे की वारदात के बाद श्रीगंगानगर शहर में पुरानी आबादी थाना इलाके में कृष्ण मंदिर के समीप बीमार सिंगारीदेवी पत्नी भागीरथ सोनी अपने घर में बैठी हुई थी। करीब साढ़े बारह बजे एक लाल रंग की बाइक पर दो जने घर के सामने आकर रुके। इनमें एक जने ने चैक की शर्ट पहनी थी और हेलमेट लगा रखा था। दूसरे ने सफेद टीशर्ट पहनी थी। पीछे बैठा व्यक्ति उतरकर घर के गेट पर गया और महिला से पूछा कि सुनीता का मकान कौनसा है। सुनीता ने कहा कि पता नहीं है। युवक महिला से बातें करने लगा। इस दौरान उसका दूसरा साथी बाइक स्टार्ट करके खडा रहा। जैसे ही गली में लोगों का आवागमन बंद हुआ तो गेट पर खड़े युवक ने महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली और बाइक पर बैठकर मंदिर की तरफ भाग निकले। उनकी यह करतूत वहां पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर इलाके में नाकेबंदी कराई गई। सूचना पर पुरानी आबादी थाने से एसआई बेगराज व जवाहरनगर थाने से एसआई विक्रम तिवाड़ी मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। वारदात करने वालों का अभी कहीं सुराग नहीं मिल पाया है उन्होंने बाइकों पर आकर महिलाओं के गले से सोने की चेन तोडऩे की पदमपुर व पुरानी आबादी की घटनाएं अलग-अलग है। इसमें ऐसा कोई गिरोह नहीं है। यह आसपास के ही नशे के आदी युवक वारदात कर रहे हैं। जिनको शीघ्र ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। इसके लिए पुलिसकर्मी लगे हुए हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.