Breaking News
recent

पिस्तौल की नोंक पर जायरीन की कार लूटी

पिस्तौल की नोंक पर जायरीन की कार लूटी
सिद्धमुख थाने में मामला दर्ज, नौ दिन तक रिपोर्ट के लिए भटका पीडि़त
झुंझुनूं एसपी के दखल पर मामला दर्ज
चिड़ावा. नरहड़ दरगाह में दर्शन कर लौट रहे कार सवार श्रद्धालु को पिस्तौल की नोक पर बंधक बनाकर खेत में फेंकने तथा नकदी लूट ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सिद्धमुख पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है। घटना 29 सितंबर की है। वारदात के शिकार हुए कार चालक को नौ दिन तक मुकदमा दर्जकराने के लिए भटकना पड़ा। राजगढ़ पुलिस ने पिलानी का तथा पिलानी थाने ने राजगढ़ का मामला बताते हुए रिपोर्ट नहीं दर्जनहीं की। मामला झुंझुनूं एसपी के पास पहुंचा। जिस पर एसपी ने चूरू एसपी को मामले से अवगत करवाया। जिसके आधार पर बीती रात को सिद्धमुख थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। थानाधिकारी रामविलास बिश्नोई ने बताया कि हरियाणा के सिरसा निवासी राजेश वाल्मीकि ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि वह 29 सितंबर को नरहड़ दरगाह में मत्था टेकने गया था। नरहड़ में तीन व्यक्ति उसे मिले जिनकी उम्र लगभग 25 वर्ष के आस-पास थी। जिन्होंने उसके साथ प्रसाद ग्रहण किया। ऐसे में आपस में जान-पहचान सी हो गई। उन्होंने भादरा जाने का कहकर उसके साथ चलने को कहा। जिस पर पीडि़त राजेश रात को 10 बजे के लगभग उक्ततीनों युवकों के साथ अपनी कार से रवाना हुआ। सिद्धमुख थाना क्षेत्र से निकलते ही रेलवे लाइनों पर बन रहे पुल के पास एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दिया।
उसका मुंह बांधकर पीछे से हाथ बांध दिए तथा पर्स में रखे तीन हजार नकद तथा दो मोबाइल छीन लिए। बदमाशों ने कार चालक को पिछली सीट पर डाल दिया। थोड़ी ही दूर चलने के बाद आरोपितों ने उसे एक खेत में फेंक दिया तथा उसकी कार लूट कर फरार हो गए।
घटना के बाद जैसे-तैसे अपने आप को बंधन मुक्त करवाकर अपने परिजनों तथा कार मालिक परविंदर को सूचना दी। कार मालिक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को इतला दी गई। इस मामले में सिद्धमुख पुलिस जांच कर रही है।
नहीं किया मामला दर्ज
पीडि़त राजेश की माने तो नौ दिन तक कार लूट का मामला दर्ज नहीं हुआ। सिद्धमुख थाना पुलिस ने पिलानी थाना क्षेत्र का मामला होने का बताकर मामला दर्ज नहीं किया। जबकि पिलानी थाना पुलिस ने सिधमुख थाना क्षेत्र का मामला होने का कहकर रिपोर्ट नहीं ली। ऐसे में पीडि़त ने झुंझुनूं एसपी को लिखित आवेदन किया। जिसके बाद मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने जीरो एफआईआर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हट्टे-कट्टे थे बदमाश
लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों बदमाश काफी हट्टे-कट्टे बताए जा रहे हैं। उक्त शातिर बदमाशों ने कार चालक से महज कुछ ही समय में विश्वास में ले लिया। कार चालक को शक नहीं हो, जिसके लिए बदमाश रास्ते भर घर-बाहर की बातें करते गए। ऐसे में कार चालक को तीनों बदमाशों पर पूरा विश्वास हो गया। सिद्धमुख से निकलने के बाद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।
& ऐसा कोई मामला मेरी नजर में नहीं आया। लूट की वारदात जहां होती है, वहीं मामला दर्ज होगा।
मदनलाल कड़वासरा, सीआई, पिलानी

loot in narhar, chirwa

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.