नई दिल्ली। सियासतदानों का हाशिए पर जाता मानसिक स्तर इस खबर की बानगी है, क्योंकि हालिया वक्त में ऐसे बयान दिए गए हैं जो आदर्श लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। ताजा बयान कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शशि थरुर का है। थरुर अक्सर अपनी अंग्रेजी ट्वीट को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन फिलहाल वे अपनी किताब 'द पैराडॉक्सिकल प्राइम मिनिस्टर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि एक अनाम आरएसएस सूत्र ने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह हैं
मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू: थरूर
बेंगलुरु लिट फेस्ट में हिस्सा लेने पहुंचे थरूर का एक वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। जिसमें ने अपनी किताब से कुछ पन्ने भी पढ़ रहे हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि एक असाधारण रूपक है जिसका जिक्र आरएसएस के अनाम सूत्र ने एक पत्रकार से किया था। मैंने उसका संदर्भ अपनी किताब में दिया है। थरूर ने कहा, उसने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी शिवलिंग पर बैठे उस बिच्छू की तरह हैं, जिसे आप हाथ से हटा नहीं सकते और चप्पल से मार भी नहीं सकते।
क्या मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट को सलाह दे रहे हैं अमित शाह और योगी आदित्यनाथ
#WATCH Shashi Tharoor in Bengaluru, says, "There's an extraordinarily striking metaphor expressed by an unnamed RSS source to a journalist, that, "Modi is like a Scorpion sitting on a shivling , you can't remove him with your hand & you cannot hit it with a chappal either."(27.10) pic.twitter.com/E6At7WrCG5
— ANI (@ANI) October 28, 2018
थरुर ने किया पीएम का अपमान: रविशंकर प्रसाद
थरूर के इस विवादित बयान पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि शशि थरुर का बयान बेहद अपमानजनक है, उन्होंने प्रधानमंत्री का अपमान किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी को थरुर के बयान पर जवाब देना होगा। राहुल गांधी खुद को शिव भक्त कहते हैं, अब वो इस मामले पर अपनी राय रखें।
कांग्रेस विधायक ने पीएम मोदी को कहा- डेंगू का मच्छर
इससे पहले कांग्रेस की एक महिला विधाक ने पीएम मोदी की तुलना डेंगू के मच्छर से की थी। महाराष्ट्र के सोलापुर दक्षिण से कांग्रेस विधायक ने एक रैली में कहा कि हमारे देश में डेंगू का एक नया मच्छर आ गया है, जिसका नाम मोदी बाबा है, उसकी वजह से सब बीमार पड़ रहे हैं, इसलिए जो बन पड़े आप कीजिए। कीटनाशक छिड़किए और अगली बार उसे सत्ता से बाहर फेंक दीजिए। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो देश में आए नए डेंगू का शिकार हो जाएंगे।
मेवाणी ने भी पीएम पर दिया था आपत्तिजनक बयान
कुछ दिन पहले गुजरात के वडनगर से विधायक जिग्नेश मेवाणी ने पटना नरेंद्र मोदी को जमकर कोसा। उन्होंने अपने नौ मिनट के भाषण में पीएम के लिए छह बार अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। पीएम पर तंज कसते हुए जिग्नेश मेवानी ने कहा कि वह बिहार समेत देश की 130 करोड़ जनता से माफी मांगते हैं कि गुजरात ने ऐसा मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट वाला पीस दिल्ली भेज दिया जो आज देश की बर्बादी का इतिहास लिखने में जुटा है।





No comments:
Post a Comment