Breaking News
recent

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह

भगवतगढ़. सभी सरकारी स्कूलों में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। बालिका दिवस पर मेरी उड़ान मेरी पहचान थीम पर बालिकाओं के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इनमें एक दिन बालिकाओं के नाम, बालिकाओं को अभिव्यक्ति का अवसर आदि से सम्बंधित कार्यक्रम हुए। राउमावि धमून कलां के प्रधानाचार्य सुरेश चंद मेरोठा ने बताया कि 12वीं कक्षा की बालिका कविता गुर्जर को एक दिन के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य की कुर्सी पर बिठाया गया तथा विद्यालय का संचालन कराते हुए नेतृत्व क्षमता के गुण बताए गए। बालिका अंकिता मीना तथा आशा मीना ने अध्यापक की भूमिका निभाई। भगवतगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजमोहन मीना ने बताया कि बालिकाओं के लिए पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता हुई। क्षेत्र के राउमावि सुनारी, राउमावि नींदड़दा, राउमावि लोरवाड़ा, राउमावि जटवाड़ा कलां, राउमावि आदलवाड़ा कलां, राउमावि जौंला आदि में भी विभिन्न गतिविधियां हुई।


सूरवाल. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जड़ावता में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी ने की। स्कूल की बालिका ने एक दिन प्रधानाचार्य के रूप में कार्य किया। भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं हुई। कक्षा दस की छात्रा पूजा मीना ने भाषण में, प्रीति मीना ने निबंध में तथा कक्षा ग्यारह की छात्रा मनीषा मीना ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।


चौथ का बरवाड़ा. राउप्रावि में एक दिन के लिए बालिका दिशा जैमन प्रधानाचार्य तथा साचिका जैन को उपप्रधानाचार्य बनाया। इस दौरान संस्था प्रधान बृजलाल मीना ने उन्हें कार्य व दायित्व समझाए।


भाव के भूखे भगवान : सवाईमाधोपुर.विज्ञान नगर में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवगत कथा में गुरुवार को कथा वाचक पंडित अमित वशिष्ठ ने कहा कि भगवान भाव के भूखे हैं। उन्हें आप का भाव और समर्पण चाहिए ना कि धन-दौलत। हर इंसान में भगवान बसता है। केवल देखने का नजरिया होना चाहिए। इस दौरान भागवत की रचना, सुखदेव के जन्म, पांडवों की कथा, परीक्षित जन्म और सांप की कथा आदि प्रसंग सुनाए। आयोजक जितेंद्र पाल सिंह ने यह जानकारी दी।


पदयात्रा रवाना
पीपलदा. क्षेत्र के पीलूखेड़ा व मरमटपुरा से कंकाली माता व चौरा बाबा की द्वितीय पदयात्रा ग्रामीणों के सहयोग से ठाकुरजी मंदिर से गुरुवार को रवाना हुई। लोगों के अनुसार इससे पहले यात्री ठाकुरजी मंदिर पर एकत्रित हुए। जहां ध्वज पूजन करा पदयात्रियों को रवाना किया।


बैठक 14 को : सवाईमाधोपुर. विशेष योग्यजन विकास समिति की बैठक 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजे महावीर पार्क में जिलाध्यक्ष मुरारीलाल बैरवा की अध्यक्षता में बैठक होगी। यह जानकारी तहसील अध्यक्ष आशाराम गुर्जर ने दी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.