धीरेंद्र जोशी/उदयपुर . राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चलेगी। छहों दिन विभिन्न विषयों की करीब 10 परीक्षाएं होंगी। इनमें से दो परीक्षाएं एेसी हैं, जिनमें केवल पांच-पांच अभ्यर्थी ही हिस्सा लेंगे लेकिन प्रशासन को इसके लिए पूरी तैयारी करनी होगी।सूत्रों के अनुसार 28 अक्टूबर को सामान्य ज्ञान की परीक्षा से छह दिनों की परीक्षा की शुरुआत होगी। इसके तहत 30 अक्टूबर को दो पारियों में होने वाली परीक्षा में केवल पांच-पांच अभ्यर्थी बैठेंगे। समय सारणी के अनुसार 30 अक्टूबर को शाम 3 से 5.30 बजे तक पंजाबी और सिंधी विषय की परीक्षा होगी। दोनों ही परीक्षाओं में पांच-पांच अभ्यर्थी ही नामांकित है। प्रशासन ने दोनों ही परीक्षाओं के लिए एक सेंटर बनाया है। इसमें एक ही कक्षा में दोनों परीक्षाओं के अभ्यर्थी बैठेंगे।यह रहेगा स्टाफदस अभ्यर्थियों के लिए एक केंद्राधीक्षक, एक ऑब्जर्वर, एक वीक्षक, एक सिक्यूरिटी कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान पूरे राजस्थान लोक सेवा आयोग के नियमानुसार पूरी सतर्कता रखी जाएगी।
READ MORE : मच्छरों के डंक से सहमा चिकित्सा विभाग...डेंगू के 33 केस आए सामने





No comments:
Post a Comment