Breaking News
recent

बिहार में एक बार फिर सियासी घमासान, सीट बंटवारे के बाद अमित शाह ने कुशवाहा को दिल्ली बुलााया

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर बिहार में सियासी घमासान शुरू हो गया है। शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर सीट बंटवार पर मुहर लगाई। मुलाकात के बाद दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि बिहार में भाजपा और जेडीयू बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस घोषण के तुरंत बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सियासी पार कुछ ज्यादा ही गरम हो गया। वहीं, अब अमित शाह ने उपेन्द्र कुशवाहा को तुरंत दिल्ली तलब किया है।

कुशवाहा को अमित शाह ने दिल्ली बुलाया

इस मुलाकात के कई मायने लगाए जा रहे हैं। चर्चा यह है कि अमित सीट बंटवारे को लेकर कुशवाहा से मुलाकात कर सकते हैं। साथ ही तेजस्वी से उनकी मुलाकात पर भी चर्चा हो सकती है। गौरतलब है कि तेजस्वी से मुलाकात के बाद कुशवाहा ने कहा कि एनडीए में सीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। बीजेपी और जेडीयू में सीटों की सहमति को लेकर रालोसपा नेता ने कहा कि 50-50 के फार्मूले का कोई अंत नहीं है। यह 5-5 सीट या 15-15 सीट या 25-25 सीट भी हो सकता है। जब तक कुछ तय नहीं होता है तब तक कुछ बोलना कैसे संभव है?

तेजस्वी से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज

हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार किया कि एनडीए की बैठकों में उन्हें इग्नोर किया जा रहा है। कुशवाहा ने कहा कि वह एनडीए में हैं और अगली बार भी पीएम के पद पर नरेंद्र मोदी को ही बैठाएंगे। ये बस संयोग है कि तेजस्वी भी अरवल में ही थे और उनसे बस औपचारिक मुलाकात हुई। लेकिन, राजनीतिक जानकार इसके कई मायने निकाल रहे हैं। बहरहाल, अब सबकी निगाहें अमित शाह और कुशवाहा की मुलाकात पर टिकी है। देखना यह है कि इस मुलाकात के बाद क्या निर्णय निकलता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.