Breaking News
recent

'मोदी रोको' ही विपक्ष का एजेंडा है, रफाल पर आरोप राष्ट्रीय सुरक्षा से कांग्रेस का खिलवाड़ः राजनाथ

हैदराबाद। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी रफाल सौदे को लेकर झूठे आरोप लगाकर राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है। सौदे का बचाव करते हुए सिंह ने कहा कि फ्रांस रक्षा विनिर्माता दस्सू के साथ समझौता के तहत भारत को युद्ध के लिए तैयार लड़ाकू विमान देगा। सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी को लगता है कि अगर एक झूठ को 100 बार बोला जाएगा तो लोग उस पर विश्वास करना शुरू कर देंगे। रफाल के बारे में सवाल उठाकर विपक्षी दल जाने या अनजाने में देश के शत्रुओं की मदद कर रहे हैं।'

'पाकिस्तान की मदद कर रही मोदी सरकार'

गौरतलब है कि कांग्रेस जो बात कह रही है वही पूर्व भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा और सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण भी कह चुके हैं। यशवंत सिन्हा ने तो शुक्रवार को नागपुर में यह भी कहा कि 126 के बजाय सिर्फ 36 रफाल विमान खरीदकर सेना को कमजोर किया जा रहा है, मोदी सरकार परोक्ष रूप से पाकिस्तान की मदद कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि रफाल पर जो सवाल उठाए जा रहे हैं, सरकार को उसका जवाब देना चाहिए, लेकिन एक के बाद एक झूठ बोला जा रहा है। जनता सच जानना चाहती है, लेकिन इस पर पर्दा डालने के लिए 'राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़' का कुतर्क गढ़ा जा रहा है।

'उनका सिर्फ एक एजेंडा है- मोदी रोको'

राजनाथ ने कहा, 'कांग्रेस को लगता है कि अगर शोर मचाएंगे और लोगों को गुमराह करेंगे तो (लोकसभा और राज्य विधानसभाओं) में भाजपा की सीटें कम हो जाएंगी। हालांकि जब भी उन्होंने हो-हल्ला और रोना-धोना किया है, तब तब हमारी संख्या केवल बढ़ी है।' सिंह ने भाजपा की युवा शाखा को कड़ी मेहनत करने पर जोर दिया, ताकि पार्टी अगले साल आम चुनाव में 350 सीटें जीत सके। राजनाथ ने आरोप लगाया कि सभी अन्य राजनीतिक दल भाजपा की ताकत को लेकर परेशान हो रहे हैं और इसलिए वे एक साथ आ रहे हैं, ताकि मिलकर चुनाव लड़ सकें। उन्होंने कहा, 'उनका राष्ट्रीय हित में कोई एजेंडा नहीं है। उनका सिर्फ एक एजेंडा है मोदी रोको।'



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.