Breaking News
recent

नौकरी का झांसा दे दिल्ली ले जाकर होटल में करता था रेप, कहता था- मैं जैसा कहूं, वैसा ही करना

चुरू/रतनगढ़। रतनगढ़ तहसील के ग्राम लूंछ की रहने वाली युवती ने गांव के ही एक युवक पर उसे नौकरी का झांसा देकर एक माह तक होटल में रखकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि वह बीए अन्तिम वर्ष की छात्रा है और नौकरी करने की इच्छ़़ुक थी। इसी दौरान गांव के ही नरेन्द्र जाट से बातचीत होने पर उसने कहा कि मेरे रिश्तेदारों की दिल्ली में बहुत बड़ी फैक्ट्री है, वहां 50 हजार रूपये महीने में नौकरी लगवा दूंगा।

कोल्ड ड्रिंक पिलाई और बनाया अश्लील वीडियो
घर वाले मेरे नौकरी करने के लिए तैयार नहीं थे। इस कारण 25 सितम्बर 2018 को बिना घरवालों को बताए नरेन्द्र के कहे अनुसार रतनगढ़ आ गई। वह उसे यहां से दिल्ली ले गया। एक होटल में कमरा लिया। खाना खिलाया और कोल्ड ड्रिंक पिलाई। मुझे नींद आ गई। सुबह उठने पर शरीर पर कपड़े नहीं थे। पास में आरोपित सो रहा था। उससे पूछा कि यह क्या किया तो बोला कि मैं तुम्हें घरवाली बनाने के लिए लाया था और तुम्हारा वीडियो भी बना लिया है।

मैं जैसा कहूं, वैसा ही करना
मैं जैसा कहूं, वैसा ही करना वरना वीडियो वायरल कर दूंगा। दिल्ली से गाजियाबाद ले गया। वहां कागजों पर हस्ताक्षर कराए और माला पहनाकर जबरदस्ती फोटोग्राफी की। वापस दिल्ली ले आया। 8 अक्टूबर को पुलिस यहां ले आई। पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच उप निरीक्षक सुरतानसिंह करेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.