Breaking News
recent

जगन मोहन रेड्डी पर हमले की हो CBI जांच, YSRC ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका

हैदराबाद। वाईएसआईआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी पर चाकू से हुए हमले को लेकर पार्टी अब सीबीआई जांच की मांग पर अड़ गई है। इसी को लेकर पार्टी ने हैदराबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की है, जिसमें सीबीआई जांच की मांग की गई है। आपको बता दें कि गुरुवार को विशाखापट्टनम हवाई अड्डे पर एक रेस्टोरेंट वर्कर ने जगन मोहन रेड्डी पर चाकू से हमला कर दिया था। वाईएसआर कांग्रेस ने इस हमले के लिए केंद्र सरकार को और तेलंगाना राष्ट्रीय समिति को जिम्मेदार ठहराया है।

CBI जांच की मांग के लिए लगाई याचिका

वहीं वाईएसआर कांग्रेस के पूर्व सांसद ओंगलो वाईवी सुब्बा रेड्डी ने इस मामले की सीबीआई जांच के लिए हैदराबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है। इस याचिका में मांग की गई है कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा का बंदोबस्त देखने वाली CISF ऑथोरिटी से व्यापक रिपोर्ट मांगी जाए और इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए के सीबीआई को सौंपा जाए।

तत्काल सुनवाई के लिए भी लगाई पिटिशन

कुछ इसी तरह की मांग वाली एक अलग याचिका जगन मोहन रेड्डी के फॉलोअर पी अनिल कुमार और अमरनाथ रेड्डी ने दाखिल की है, जिसमें इस मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की गई है। माना जा रहा था कि इसपर शुक्रवार दोपहर तक कोर्ट फैसला सुना सकता था।

नायडू ने केंद्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार

आपको बता दें कि गुरुवार को वाईएसआर कांग्रेस के नेता पर एक युवक ने विशाखापट्टनम एयरपोर्ट के लाउंज में एक चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र सरकार को और टीआरएस को इस हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है। गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस करके नायडू ने कहा, 'तेलंगाना सरकार और केंद्र सरकार द्वारा इस तरह का ड्रामा किया जा रहा है। वह राज्य को अस्थिर करना चाहते हैं क्योंकि हम आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 को लागू करके न्याय की मांग कर रहे हैं। हम इस तरह के षड्यंत्र को बर्दाश्त नहीं करेंगे।'



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.