Breaking News
recent

Crime out of control : अपने ही साथी की चेन खुलवाकर महिला को डराया और लूट ले गए गहने .. जानिए पूरा मामला

कोटा. भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में सनफ्लावर रेस्टोरेंट की गली में एक बुजुर्ग महिला से दो लोग पुलिकर्मी बन दो सोने की चूडिय़ां ठगी कर ले गए। घटना का पता चलने के बाद परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।

आचार्य शशांक सागर की कटारिया को नसीहत, 'राजनीति छोड़ संत बन जाओ'

भीमगंजमडी थाना क्षेत्र में उपहार सुपर मार्केट के पीछे रहने वाले जसवीर सिंह कालरा ने बताया कि सुबह दस बजे करीब पापा दलजीत सिंह कालरा दुकान पर जाते समय मम्मी कमलजीत कौर को गुरुद्वारे छोडऩे के लिए साथ लेकर गए थे। सनफ्लावर रेस्टोरेंट के पास एक्टिवा में पेट्रोल खत्म हो गया। पापा ने मम्मी से कहा गुरुद्वारा पास ही पैदल ही चली जाओ। कमलजीत रेस्टोरेंट की गली में कुछ दूर ही जा पाई थी कि एक युवक ने आकर कहा कि पिछे मोटरसाइकिल (प्लसर नीले रंग की) पर बैठे युवक की ओर इशारा कर कहा की वह आपको बुला रहा है। कमलजीत उसके पास गई तो उसने कहा कि हम पुलिसवाले है आपने हाथों में सोने की चूडिय़ां पहनरखी है इन्हें उतारकर कागज में बांध लो। महिला ने उनकी बात नहीं मानी। उसी दौरान सामने से आ रहे एक युवक को उन दोनों युवकों ने रूकवाया और की हम पुलिस वाले है गले में जो सोने की चैन पहन रखी है उसे उतारकर अन्दर रख लो। उस युवक ने वह चेन उतारकर उन युवकों को दे थी। उन युवकों ने उस चेन को कागज में लपेटकर वापस दे दी। कमलजीत कौर ने सोचा शायद ये पुलिस वाले ही है और सही कह रहे है। उसने भी दोनों हाथों से सोने की चूडिय़ा उतारकर उन्हें दे दी। इसी दौरान एक युवक कमलजीत को बातों में उलझाए रखा और दूसरे ने कागज में सफाई से नकली चूडिय़ां लपेटकर दे दी। उसके बाद वह गुरुद्वारे चली गई। कमलजीत ने बताया कि सामने से आया व्यक्ति भी उन्हीं के साथ का था।


स्मार्ट मीटर में नहीं निकली कोई खामी, जेवीवीएनएल ने दी क्लीन चिट

जसवीर सिंह ने बताा कि करीब 12.30 बजे जब पिताजी मम्मी को लेने गुरुद्वारे गए तो मम्मी ने उन्हें रास्ते में हुई घटना के बारे में बताया। इस पर जब पिताजी ने कागज की पुलिया खोलकर देखी तो उसमें नकली चूडिय़ां थी। इसके बाद उन्होंने ठगी की शिकायत थाने में दर्ज करवाई। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। घटनास्थल के पास ही कैफे हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों में देखा तो यह घटना उसमें कैद हो गई।

ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहे है। उसमें घटना कैद हो गई है। ठगी करने वालों की पहचान की जा रही है।
श्रीचन्द, थानाधिकारी, भीमगंजमंडी थाना



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.