Breaking News
recent

#election 2018 : राहुल गांधी की नहीं मानते कांग्रेस नेता, यूं कैसे चुनाव लड़ेंगे राजस्थान में

दिलीप शर्मा/अजमेर।

विधानसभा चुनाव में जीत का ख्वाब देख रही कांग्रेस की हिदायतों को उसकी ही युवा इकाई गंभीरता से नहीं ले रही। इस कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से 2 अक्टूबर से प्रत्येक वार्ड में घर-घर जन संपर्क करने, भाजपा की नाकामियां गिनाने और कांग्रेस की उपलब्धियां बताने के निर्देश अजमेर में बेअसर दिख रहे हैं।

खास बात यह है कि जिला कांग्रेस की ओर से भी इस दिशा में कोई कदम नहीं बढ़ाए गए हैं। कांग्रेस की इस मामले में अब तक औपचारिक बैठक तक नहीं हुई है।

राहुल गांधी के निर्देश पर ही राष्ट्रीय संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने भी निर्देश जारी किए थे कि 2 अक्टूबर से 19 नवम्बर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती तक मतदाताओं से सीधा संपर्क करने का कार्यक्रम चलाया जाए।

यह अभियान इस लिहाज से भी खास था कि इसमें कार्यकर्ताओं को घर-घर से कांग्रेस के लिए आर्थिक जन सहयोग भी मांगा जा सकता है। इसकी रूपरेखा उच्च स्तर पर तय की गई। इसमें मतदान केन्द्र स्तर पर 10 बूथ सहयोगी बनाए जाने और उन बूथ सहयोगी की यह जिम्मेदारी दी जानी थी कि वह अपने संबंधित बूथ के 25 परिवारों से मतदान तक संपर्क में रहे।

दारोमदार ब्लॉक अध्यक्ष पर
जनसंपर्क अभियान का दारोमदार ब्लॉक अध्यक्ष होंगे। ब्लॉक अध्यक्ष वार्ड अध्यक्षों के जरिए संबंधित 6 से 7 मतदान केन्द्रों के दायर में जनसंपर्क करेगा व निगरानी रखते हुए काम कराएगा। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि इस प्रक्रिया से बूथ व वार्ड स्तर तक कार्यकर्ता एक्टिव हो जाएगा।

जमीनी हकीकत कुछ और
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय जैन के अनुसार एआईसीसी से कार्यक्रम की घोषणा करने के बाद ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक बुलाई। युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल एनएसयूआई, प्रकोष्ठ व विभागों के अध्यक्षों को भी बुलाया और उन्हें सारे कार्यक्रम की जानकारी दी। लेकिन हकीकत यह है कि फिलहाल यह कार्य किसी वार्ड में शुरू तक नहीं हुआ है। आम मदाताओं को अभियान का पता तक नहीं है।

जनसंपर्क अभियान को लेकर दो वार्डों में बैठकें हो गई हैं। वर्किग चालू हो गई है। ढोल-बाजे के साथ नहीं कर रहे लेकिन साइलेंट काम चल रहा है। वार्डों में बैठकें चल रही हैं।

-विजय जैन अध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी अजमेर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.