Breaking News
recent

IND vs WI : जब-जब ये खिलाड़ी शतक लगता है, मैच टाई हो जाता है

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच यहां बुधवार को डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए स्टेडियम में खेला गया दूसरा मैच टाई रहा। इस मैच में वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज शाई होप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। दिलचस्प बात ये है के जब-जब होप शतक लगते हैं मैच टाई हो जाता है। ऐसा एक बार पहले भी हो चुका है।

पहले भी हुआ था वेस्टइंडीज का टाई -
जी हां! 24 साल के होप ने 38 वनडे मैचों के अपने करियर में अब तक दो शतक जमाए हैं और दोनों ही बार इंडीज का मैच टाई हो गया। इससे पहले नवंबर 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में होप ने 101 रनों की पारी खेली थी और वह मैच टाई रहा था। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए। वेस्टइंडीज की टीम भी 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 321 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 14 रनों की दरकार थी और उसके सेट बल्लेबाज शाई होप (नाबाद 123) क्रीज पर मौजूद थे। आखिरी गेंद पर विंडीज को जीतने के लिए पांच रन चाहिए थे। होप ने उमेश यादव की गेंद पर डीप पॉइंट पर चौका मार मैच को टाई करा दिया।

कोहली की कप्तानी में भारत का यह पहला टाई -
भारत की बात करें, तो एक महीने के अंदर ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब वनडे मुकाबला टाई हुआ। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ 25 सितंबर को दुबई में खेला गया एशिया कप का मुकाबला टाई हुई था। कोहली की कप्तानी में भारत का यह पहला टाई मैच है। होप के अलावा शेमरोन हेटमायेर (94) ने भी शानदार पारी खेली और वेस्टइंडीज को मैच में बनाए रखा। इन दोनों की पारी एक तरह से कोहली की नाबाद 157 रनों की पारी पर भारी पड़ गई। कोहली ने इस मैच में दो इतिहास रचे हैं। कप्तानी में पहला टाई मैच उनके हिस्से आया तो वहीं वह वनडे में सबसे तेजी से 10,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बन गए। इसके अलावा वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। इन दोनों मामलों में कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.