मधुलिका सिंह/उदयपुर . आस्था, प्रेम और विश्वास की डोर को मजबूत करने वाला और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए किया जाने वाला करवा चौथ का व्रत शनिवार को महिलाएं करेंगी। भले ही जमाना अब मॉडर्न हो गया है लेकिन परम्पराएं व रीति-रिवाज बरकरार हैं। वे आधुनिकता के धागे में जरूर बंध गए हैं परन्तु मन में कामना वही है कि पति को लम्बी आयु मिले। वर्किंग वुमन हो या हाउस वाइफ या फिर सगाईशुदा लडक़ी सभी की इस व्रत में गहरी आस्था है। इसलिए वे परम्परानुसार इस व्रत का निर्वहन करती हैं। अब तो कई पति भी अपनी पत्नी संग निर्जला व्रत करते हैं। इस खास दिन के लिए सुहागिनें तैयारी में जुट गई हैं। महिलाएं इस दिन को खास बनाने के लिए जुट गई हैं। शहर के ब्यूटी पार्लर्स में भी हलचल बढ़ गई है, वहीं बाजारों में इस दिन को खास बनाने के लिए कई सारे गिफ्ट्स भी उपलब्ध हैं।
करवा चौथ के स्पेशल ऑफर्स
इन दिनों ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स ऐसा माध्यम बन चुकी हैं जो बहुत सारे विकल्प तो देती हैं, वहीं आपको कहीं जाने की आवश्यकता भी नहीं और एक अच्छा सरप्राइज भी आप प्लान कर सकते हैं। शॉपिंग वेबसाइट्स पर इन दिनों सेल व ऑफर्स की बहार छाई हुई है। करवा चौथ के स्पेशल ऑफर्स भी लुभा रहे हैं। ऐसे में कोई भी गिफ्ट देखना चाहे तो यहां पूरा बाजार ही खुला पड़ा है। यहां ड्रेसेस से लेकर ज्वेलरी, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, गैजेट्स, शूज, डिजाइनर क्लोदिंग रेंज आदि सभी उपलब्ध हैं।
चॉकलेट से मुंह मीठा
पत्नी का मुंह मीठा करने के लिए उन्हें चॉकलेट दे सकते हैं। बाजार में कई वैरायटीज व आकार-प्रकार की चॉकलेट्स उपलब्ध हैं। चॉकलेट्स में चॉकलेट बॉक्स, फ्लावर शेप में, बास्केट में चॉकलेट, हार्ट शेप्स में चॉकलेट आदि कई तरह की चॉकलेट की वैरायटीज हैं।
साड़ी भी हो स्टाइलिश
साड़ी ड्रेपिंग आजकल एक नया स्टाइल स्टेटमेंट है। साड़ी को अलग-अलग अंदाज में पहनने का तरीका ही साड़ी ड्रेपिंग कहलाता है। अगर आप रेट्रो लुक चाहती हैं तो साड़ी को रेट्रो स्टाइल में यानी मुमताज साड़ी ड्रेपिंग के अंदाज में पहन सकती हैं। यू-ट्यूब पर साड़ी ड्रेपिंग के कई सारे वीडियोज अवेलेबल हैं जिसे देखकर आप ये सीख सकती हैं। ऑनलाइन मार्केट में लुभा रहे फेस्टिव ऑफर्स
हैंडबैग्ज, वॉचेज
महिलाओं को हैंडबैग्ज, वॉचेज भी गिफ्ट में देकर दिल जीता जा सकता है। उदयपुर के बाजारों में कई ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। वहीं, ऑनलाइन बाजार में कई सारे विकल्प हैं। अगर आप वेबसाइट से शॉपिंग करना पसंद कर रहे हैं तो दो से चार वेबसाइट्स पर चल रहे ऑफर्स को कम्पेयर कर लें और फिर शॉपिंग करें।
क्लच या पर्स
करवा चौथ के लिए ड्रेस की शॉपिंग हो गई है और मैचिंग अक्सेसरीज लेना चाहते हैं तो ड्रेस से मैच करता हुआ क्लच या पर्स ले सकते हैं। क्लच में राउंड और सीक्विन पैटर्न में आपको खूब वरायटी मिल जाएंगी। वहीं, पति भी पत्नियों के लिए इस तरह के आयटम्स चूज कर सकते हैं।
ज्वेलरी तो चाहिए
ज्वेलरी तो सभी को भाती है और करवा चौथ पर आप ज्वेलरी ना लें ऐसा शायद ही होता है। इस बार आप मार्केट से या फिर ऑनलाइन ज्वेलरी की शॉपिंग कर सकते हैं। यहां ज्वेलरी व एसेसरीज की विस्तृत रेंज उपलब्ध हैं।





No comments:
Post a Comment