Breaking News
recent

चित्रांगदा सिंह ने भी #MeToo पर किया खुलासा, कहा ...

बॉलीवुड में लगातार 'मीटू' की आग बढ़ती ही जा रही है। दिन पर दिन यह लिस्ट बढ़ती ही जा रही है। अब इस फेरिस्त में बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' के सेट से जुड़ी एक घटना का खुलासा किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा, 'मैं शूटिंग कर रही थी तभी अचानक निर्देशक एक बोल्ड रोमाटिंक सीन का आइडिया लेकर आए जो मुझे नवाजुद्दीन के साथ करना था। मैने बहुत अपमानजनक महसूस किया, और वहां से चली गई।'

 

chitrangada singh

किसी ने विरोध नहीं किया
एक्ट्रेस का कहना है कि उस वक्त एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और फीमेल प्रोड्यूसर भी वहां पर मौजूद थीं लेकिन किसी ने भी निर्देशक का विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा, 'उसी वक्त मैंने यह फैसला किया कि मैं यह फिल्म नहीं करूंगी। मैंने फिल्म छोड़ने की वजह को एक मीडिया हाउस के साथ साझा किया था लेकिन उन्होंने कहा कि मुझे आगे आकर इस बारे में बात करनी होगी। मुझे लगता है कि उस वक्त किसी ने भी इस मुद्दे को महत्व नहीं दिया था।'

मीडिया कर रही शानदार काम
एक्ट्रेस ने कहा, 'हालांकि अब कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि मीडिया अभी शानदार काम कर रहा है. मीटू मोमेंट सिर्फ पश्चिम को कॉपी करने के लिए नहीं होना चाहिए। इसे हमारे समाज की फिक्र के मकसद से होना चाहिए।' गौरतलब है कि फिल्म के निर्देशक कुशन नंदी ने उस वक्त कहा था कि चित्रांगदा ने इंटीमेट सीन के कारण फिल्म नहीं छोड़ी है।

chitrangada singh

तनुश्री का समर्थन
चित्रांगदा ने तनुश्री का समर्थन करते हुए कहा, 'यदि जो वह कह रही हैं वो सच है तो इसे महत्व दिया जाना चाहिए। कोई फर्क नहीं पड़ता कि कितना वक्त गुजर चुका है।'



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.