Breaking News
recent

बिहार में NDA का सीट फॉर्मूला तय, भाजपा और जदयू बराबर सीटों पर लड़ेगी चुनाव- अमित शाह

पटना: बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए सीटों को लेकर चल रही खींचतान खत्म हो गया । बिहार में एनडीए का सीट फॉर्मूला तय हो गया है। अमित शाह ने लोकसभा चुनाव को लेकर ऐलान कर दिया है । अमित शाह ने कहा कि बिहार में लोकसभा चुनाव भाजपा और जदयू बराबर सीटों पर लडेंगे। उपेंद्र कुशवाहा और रामविलास पासवान भी एनडीए के साथ रहेंगे। शाह ने कहा कि बाकी साथियों को भी सम्मानजनक सीट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो तीन दिनों में सीटों का ऐलान कर दिया जाएगा। हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अभी सीटों के बंटवारे पर अंतिम चरण की बातचीत चल रही है। जल्द ही इस पर जदयू की ओर से बयान जारी किया जाएगा।

 

पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार

वहीं नई दिल्ली एम्स में रूटीन चेक अप कराने के बाद मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रधानमंत्री आवास पर जाकर मिले और घंटे भर तक विभिन्न मसलों पर बातचीत की। समझा जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच सियासी हालात और साझा चुनावी रणनीति पर विचार हुए।


पटना में जदयू प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री से मुलाकात में बहुत बिहार में चल रही केंद्रीय योजनाओं मे केंद्र के भरपूर सहयोग को लेकर भी अहम चर्चा की। मुख्यमंत्री अक्सर मनरेगा और स्वास्थ्य संबंधी केंद्रीय योजनाओं में फंड की कमी की शिकायत करते रहे हैं दोनों ही योजनाओं में बिहार इसी कारण अभी तक मात्र 40फीसदी राशि खर्च कर पाया है। बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की जगह विशेष सहायता दिए जाने को लेकर भी दोनों नेताओं में चर्चा हुई बताई जा रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.