Breaking News
recent

omg! माता के दर्शन कर लौटे, मौत के दर्शन हो गए

कोटा. देवलीमांझी थाना क्षेत्र में बालूहेड़ा के निकट मंगलवार शाम को दो कारों में आमने-सामने हुए भिडंत में दादा-पोते समेत कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य तीन जने घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि कोटा के छावनी तिलक नगर निवासी एडवोकेट सुरेश शर्मा परिवार के साथ दूधाखेड़ी माताजी के दर्शन कर लौट रहे थे। रास्ते में बालूखेड़ा पुलिस चौकी के निकट कोटा की ओर से आ रही कार और उनकी कार की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से घायलों को एम्बुलेन्स से कोटा भेजा, जहां निजी अस्पताल में उपचार के दौरान एडवोकेट सुरेश शर्मा (65), पोते दस माह के पोते टश्यू व कार चालक प्रेमनगर प्रथम निवासी दिलीप शर्मा उर्फ पिन्टू (21) की मौत हो गई, जबकि पत्नी सुमित्रा शर्मा (60), बेटा डॉ.आशीष (32) व बहू प्रियंका (28) घायल हो गए।

इधर, बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत
हरनावदाशाहजी. कोटडी-रवांस्यां मार्ग पर मंगलवार को हुई दो बाइक की भिड़ंत में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक चालक को चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह कोटड़ी गांव निवासी रामबिलास मेहर (18) अपनी भाभी को इलाज के लिए छीपाबड़ौद लेकर जा रहा था।

इस दौरान सामने से बाइक सवार कोटड़ा पहाड़सिंह निवासी छोटू लाल पारेता से उसकी भिडं़त हो गई। दुर्घटना में रामबिलास की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि उसकी भाभी उछल कर दूर जा गिरी। छोटूलाल भी घायल हो गया।

बाइक समेत नाले में गिरा युवक, मौत

कोटा. नयापुरा थाना क्षेत्र में सोमवार रात को बाइक से जाते समय नाले में गिरने से एक युवक की मौत हो गई।
एएसआई सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र की इन्द्रा नगर कॉलोनी निवासी पवन उर्फ गोलू भील (19) सोमवार रात को बाइक से आ रहा था।

इसी दौरान संतुलन बिगडऩे से वह नाले में बाइक समेत जा गिरा, जहां गंभीर चोट लगने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाया और उसकी वहीं मौत हो गई। इस मामले में सुबह लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों की सहायता से शव नाले से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.