Breaking News
recent

PKL-6: राहुल चौधरी के धमाकेदार प्रदर्शन से तेलुगु ने तमिल को हरा जीत से किया आगाज

नई दिल्ली। राहुल चौधरी के नौ और मोहसीन मेगसौदलु के सात अंकों की बदौलत तेलगु टाइटंस ने तमिल थलाइवाज को मंगलवार को 33-28 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-6 में विजयी शुरुआत की। यह तेलुगु टाइटंस का पहला मैच था वहीं तमिल थलाइवाज का यह तीसरा मैच था। इससे पहले के 2 मुकाबलों में थलाइवाज ने 1 मैच जीता और 1 मैच गंवाया है।


तमिल की लगातार दूसरी हार-
तमिल की टीम ने अपने पहले मैच में मौजूदा चैम्पियन पटना पाइरेट्स को 42-26 के बड़े अंतरों से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की थी। लेकिन दूसरे मैच में उसे यूपी योद्धा के हाथों 32-37 से हार का सामना करना पड़ा था और अब उसे तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।


रोमांचक मैच में पीछे रह गई चेन्नई-
चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में तेलुगू की टीम हाफ टाइम तक 17-11 से आगे थी। मुकाबला समाप्त होने में जब चार मिनट का समय बचा था तब भी तेलुगू की टीम 27-23 से आगे थी। टीम ने इसके बाद लगातार अंक लेकर 33-28 से मैच जीत लिया।


इन्होने लूटे अंक-
तेलुगू के लिए मोहसीन और राहुल के अलावा निलेश शालुंके ने पांच और विशाल भारद्वाज ने तीन अंक हासिल किए। विजेता टीम से रेड से 16, टैकल से 14, आलआउट से दो और एक अतिरिक्त अंक जुटाए। वहीं तमिल के लिए अजय ठाकुर ने सर्वाधिक नौ अंक अर्जित किए। उनके अलावा अमित हुड्डा ने छह, अथुल एमएस ने पांच और मंजीत छिल्लर ने चार अंक बटोरे। तमिल की टीम ने रेड से 16, टैकल से 11 और एक अतिरिक्त अंक जुटाए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.