Breaking News
recent

POWER PUNCH: राहुल की इन 10 बातों से समझें सियासी यात्रा को

कार्यकर्ताओं में भरा जोश: टिकट कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता को मिलेगी। पैराशूट वाले की डोर वो खुद काट देंगे। कांग्रेस की सरकार बनने पर सीएम और मंत्री के दरवाजे कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए हर समय खुले रहेंगे यह दिल से वादा करता हूं।

स्थानीय जुड़ाव : राहुल गांधी ने भुजिया-पापड़ और सिरेमिक का जिक्र किया। रास्ते में मिठाई की दुकान पर भी रूके।

उपलब्धियां गिनवाईं : यूपीए सरकार के दौरान मनरेगा और गहलोत सरकार की कल्याणकारी योजनाएं गिनवाईं।

शिक्षा का निजीकरण : राहुल गांधी ने कहा भाजपा सरकार ने १७ हजार स्कूल बंद कर दिए। अब बच्चों को निजी स्कूल-यूनिवर्सिटी में पढ़ाने के लिए मोटी फीस देनी होगी।

दिल में उतरने का प्रयास : राहुल बोले मैं दिल से विश्वास दिलाता हूं कि युवाओं को रोजगार देंगे। उनके हाथों पर भाजपा ने हथकड़ी लगाई, उसे खोलेंगे।

यह ये सरकार का एजेंडा : भाजपा का एजेंडा गरीबों की जेब से पैसा निकाल कर देश के 15-20 अमीर लोगों की जेब
में डालना है।

युवाओं को साधा: हमारा सीएम २४ में से १८ घंटे युवाओं को रोजगार देने और किसानों की मदद करने का काम करेगा।

किसानों से मांगा समर्थन : किसानों की कर्जमाफी मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घेरने के बाद उन्होंने चुनाव में कांग्रेेस के लिए समर्थन मांगा।

सरकार बनाने का दावा: राहुल ने कहा सभा में भीड़ और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा से साफ है कि कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

भ्रष्टाचार पर घेरा: राहुल ने पीएम व सीएम को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा। कहा कि यूपीए सरकार में एक राफेल की कीमत 526 करोड़ थी, जो भाजपा ने 16०० करोड़ का खरीदा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.