मनीष शर्मा/जयपुर। हर चुनाव में उम्मीदवारों की जीत के साथ-साथ मतों के अंतर पर भी मतदाता से लेकर कार्यकर्ता और पार्टी की नजरें रहती हैं। कई दफा दिग्गज भी बहुत कम अंतर से ही बाजी मार पाते हैं तो कई बार कम 'पॉपुलर' और नए चेहरे भी बड़े अंतर से दावं जीत जाते हैं। प्रदेश में चुनावों की घोषणा हो चुकी है। हार-जीत का अंतर अहम कसौटी होती है।
पत्रिका ने 1993 से 2013 के नतीजों से हार-जीत के अंतर का विश्लेषण किया। 07 अलग-अलग श्रेणियां बनाईं, जिससे सीटों पर जीत का अंतर और ज्यादा-कम अंतर वाली सीटों का प्रतिशत क्या रहा? हार-जीत के अंतर का ट्रेंड, किस श्रेणी के मार्जिन में कमी या इजाफा स्पष्ट हो सके। विश्लेषण में स्पष्ट हुआ कि अब जनता किसी भी उम्मीदवार के पक्ष और विपक्ष में ज्यादा खुलकर अपना 'मत' जाहिर करने लगी है।
सर्वाधिक अंतर वाली सीटों में काफी इजाफा
2013 में सर्वाधिक मार्जिन वाली सीटों को देखें तो 53 सीटों पर जीत-हार का मार्जिन 30 हजार से ज्यादा था। 2008 के मुकाबले इनमें पांच गुना वृद्धि हुई। वहीं 1993 में 30 हजार से ज्यादा मार्जिन वाली महज 04 सीटें रहीं। वहीं 20 से 30 हजार के मार्जिन पर जीत-हार वाली 39 सीटें रहीं, जो 2008 में 25 ही थीं। साथ ही 10 से 20 हजार के अंतर वाली 55 सीटें रहीं, जिनकी संख्या 2008 में 47 थी।
कम अंतर वाली सीटों में भारी गिरावट
2013 में एक हजार के अंतर वाली पांच सीटें रहीं, जबकि 2008 में ये 16 थी। 2013 में सिर्फ 02 सीटों पर ही से हजार से ढाई हजार से हार-जीत का मार्जिन रहा, वहीं 2008 में 21, 2003 में 24, 1998 में 15 और 1993 में 20 सीटों पर इतना मार्जिन रहा था। 2013 में ढाई से पांच हजार के मार्जिन वाली सीटों की संख्या 20 रहीं, जो 2008 में 29 और 1993 में 39 थी। 26 सीटें ऐसी रही, जिन पर अंतर पांच से दस हजार तक था।
अब दिल खोलकर समर्थन देती है जनता
2013 में 53 सीटों पर रहा इतना अंतर, 50 अकेले भाजपा को मिलीं
2008 में इतना मार्जिन सिर्फ 10 सीटों पर था
1993 में महज 04, 1998 और 2003 में 09-09 सीटों पर था इतना अंतर
नजदीकी भिडंत हुई कम
10 हजार से कम अंतर वाली सीटों में भारी गिरावट
2013 में 53 तो 2008 में 118 सीटें थीं ऐसी सीटें
02 सीटों पर रहा हजार से ढाई हजार का अंतर
ये है हार-जीत के मार्जिन का गणित
वर्ष---------------1993--------1998------2003---2008------2013
अंतर वोट--------- सीटें------सीटें----------सीटें------सीटें------सीटें
1000 तक---------12---------10---------15---------16------05
1001-2500------20---------15---------24---------21---------02
2501-5000------39---------34---------34---------29---------20
5001-10000-----54---------47---------48---------52---------26
10001-20000----60---------63---------52---------47---------55
20001-30000----11---------22---------18---------25---------39
30000 से ऊपर---04---------09---------09 ---------10---------53





No comments:
Post a Comment