अजमेर.
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की सीनियर सैकंडरी और सैकंडरी की सालाना परीक्षाएं अगले वर्ष मार्च में होगी। सीनियर सैकंडरी की परीक्षाएं सात मार्च और सैकंडरी की परीक्षाएं 14 मार्च से प्रारंभ होगी। बोर्ड प्रशासन परीक्षाओं की तिथि वार विस्तृत कार्यक्रम तय करने पर मशक्कत शुरु कर दी है।
बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और राज्य के लगभग साढे 19 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षाओं लिए आवेदन किया है।
सीनियर सैकंडरी कला वर्ग, वाणिज्य और कला वर्ग सहित वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षाएं सात मार्च से प्रारंभ होगी। इसके अलावा दसवीं व प्रवेशिका परीक्षा एक सप्ताह बाद 14 मार्च से प्रारंभ होगी। बोर्ड परम्परा के अनुसार अगले साल भी परीक्षाएं गुरुवार से ही प्रारंभ होगी।
साढे 19 लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा
बोर्ड परीक्षाओं के लिए राज्य के सरकारी एवं हजारों निजी विद्यालयो के लगभग साढे 19 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इसमें सर्वाधिक विद्यार्थी दसवीं परीक्षा के लिए है। जानकारी के अनुसार दसवीं के लिए लगभग 11 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
उसके बाद सीनियर सैकंडरी कला वर्ग के लिए लगभग छह लाख, विज्ञान वर्ग के लिए लगभग दो लाख और वाणिज्य वर्ग के लिए लगभग 75 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।





No comments:
Post a Comment