Breaking News
recent

Reports: विजय हजारे ट्रॉफी में झारखण्ड के लिए खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में झारखण्ड के लिए खेलते नजर आ सकते हैं। झारखण्ड ने राष्ट्रीय एकदिवसीय टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। झारखंड की टीम ने आठ में से छह मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की है। खबर है टीम के लिए नॉक आउट मुकाबलों में पूर्व कप्तान खेलने उतर सकते हैं।


झारखण्ड का टूर्नामेंट में प्रदर्शन-
एशिया कप से आने के बाद धोनी लीग मैचों में झारखण्ड टीम के साथ प्रैक्टिस कर रहे थे लेकिन वह किसी मैच में खेले नहीं। धोनी के ग्रुप मुकाबलों में झारखंड की तरफ से खेलने की उम्मीद जताई जा रही थी। झारखंड की टीम ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है और खेले गए कुल 8 में से 6 मुकाबले जीते हैं। इशान किशन ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 356 रन बनाए हैं। इशान अब तक वो एक शतक और तीन अर्धशकीय पारी खेल चुके हैं।


फॉर्म में लौटना चाहेंगे धोनी-
पिछली कुछ सीरीज में धोनी की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही है लिहाजा उनको मैच प्रैक्टिस के लिए घरेलू क्रिकेट में लौटने की सलाह दी गई है। इस साल धोनी ने भारत की तरफ से 15 वनडे और 7 टी 20 मुकाबले ही खेले हैं। धोनी के साथ-साथ सीमित ओवरों में भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेलेंगे।


ये है क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल की तारीखें-
क्वार्टरफाइनल के दो मुकाबले 14 अक्टूबर और दो मुकाबले 15 अक्टूबर को खेले जाने हैं। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबला 17 और 18 तारिख को खेला जाना है। यह सभी मुकाबले बंगलुरु में खेले जाने हैं। खबरों की मानें तो अभी मुंबई की टीम के साथ विपक्षी टीम की कोई घोषणा नहीं हुई है लेकिन टीम को क्वार्टर फाइनल में बिहार से खेलना पड़ सकता है। विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.