Breaking News
recent

SBI ग्राहकों पर आर्इ बड़ी आफत, इस तरह चोरी हो रहे क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड डिटेल्स

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी बैंक एसबीआइ समेत 7 ऐसे बैंक हैं जिनके फेक ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। सूचना प्रौद्योगिकी सुरक्षा से जुड़ी कंपनी सोफोज लैब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार देश के बड़े बैंकों के फेक ऐप से लोगों का डेटा चुराया जाने की आशंका है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन फरजी ऐप में बैंकों का असली लोगो लगा हुआ है। इसी वजह से ग्राहक असली और नकली में फर्क नहीं कर पाते हैं।

गूगल प्ले पर इन बैंक के फेक ऐप

इन फेक ऐप की लिस्ट में आईसीआईसीआई, एक्सिस, इंडियन ओवरसीज, बैंक ऑफ बड़ौदा, यस बैंक और सिटी बैंक शामिल हैं।सोफोस लैब्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि फर्जी ऐप ग्राहकों को रिवॉर्ड प्वाइंट, कैश बैक, फ्री डेटा और बिना ब्याज के लोन का लालच देते हैं। तो वहीं इस मामले में बैंकों का कहना है कि अभी तक हमारे पास फेक ऐप का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।

बैंकों को दी गई ऐप की जानकारी

सोफोस लैब्स का कहना है कि यस बैंक ने अपने सायबर फ्रॉड डिपार्टमेंट को जानकारी दे दी है। एसबीआई की प्रतिक्रिया का इंतजार है। आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक की ओर से भी कोई जवाब नहीं मिल पाया। रिपोर्ट में कहा गया है कि फेक ऐप के जरिए हजारों ग्राहकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड की डिटेल चोरी होने की आशंका है, और आगे भी आगे भी इसकी आशंका बनी हुई है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.